हेल्थ

डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में शुगर कंट्रोल करने की नई दवा को मिली मंजूरी, शरीर की चर्बी को पिघलाने में भी कारगर

Diabetes Control Drug in India: भारत में तेजी से डायबिटीज के मामलों के बीच अब एक अच्छी खबर आई है। देश में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए एक नई दवा को मंजूरी मिल गई है, जिसे ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए बहुत प्रभावी माना जा रहा है। यह दवाई मोटापा भी कंट्रोल करेगी।

Image

Tirzepatide in india new drug approved to control diabetes

Diabetes Control Drug in India: डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है। लेकिन कुछ गंभीर मामलों में लोगों को जिंदगी भर कुछ दवाओं का सेवन करना पड़ता है। लेकिन अब डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी खबर आई है। देश में डायबिटीज के मामलों की रफ्तार कम करने के लिए एक नई दवा को मंजूरी मिल गई है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में बहुत प्रभावी मानी जा रही है। आईसीएमआर के मुताबिक देश में डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ भारत में इस बीमारी से 10 करोड़ से ज्यादा लोग जूझ रहे हैं। यह स्थिति काफी चिंताजनक है। ऐसे में यह नई दवा डायबिटीज की रोकथाम और उपचार में बहुत अहम भूमिका निभा सकती है। आइए इस दवा के बारे में विस्तार से जानते हैं..

डायबिटीज कंट्रोल करने की इस दवा को मिली मंजूरी

आपको बता दें कि ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाली इस दवा का नाम टिरज़ेपटाइड (Tirzepatide) है। इस खास दवा को डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने और मोटापा कम करने के लिए बनाया गया है। जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज है, उनके लिए यह दवा रामबाण साबित हो सकती है। यह दवा भी उस कंपनी ने ही तैयार की है, जिसने पहले वजन घटाने की दवा बनाई थी।

कैसे करेगी ब्लड शुगर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों में मोटापा सबसे आम समस्या है। वजन बढ़ने के साथ ही डायबिटीज का खतरा लोगों में देखने को मिलता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि यह दवा सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं करेगी, बल्कि मोटापा कम करने में भी मदद करेगी, जो डायबिटीज को रिवर्स करने में भी मदद कर सकता है। इस दवा की मदद से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद मिलती है। यह डायबिटीज के लक्षणों में सुधार करने में मदद कर सकती है।

जल्द भारत में हो सकती है उपलब्ध

उम्मीद जताई जा रही है कि टिरज़ेपटाइड दवा जल्द ही भारत में देखने को मिल सकती है। जैसा कि अब दवा को मंजूरी मिल चुकी है, तो यह कुछ ही महीनों में बाजार में देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसकी कीमत को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। भारत में इसकी कीमत क्या होगी, यह बाजार के हिसाब से ही तय है। अमेरिका में इस दवा की कीमत 1000 डॉलर प्रति डोज है। लेकिन भारत में इसकी कीमत कम होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article