हेल्थ

रात में जल्दी सोने के लिए क्या करें? फॉलो करें ये 5 टिप्स, बिस्तर पर जाते ही आने लगेगी नींद

How To Sleep Fast In Hindi: अगर आपको देर रात तक नींद नहीं आती है, तो इन सरल टिप्स को फॉलो करके आप अनिद्रा से छुटकारा पा सकते हैं। इनकी मदद से आपको जल्दी सोने और गहरी नींद लेने में मदद मिलेगी।

Image

How To Sleep Fast In Hindi

Photo : Shutterstock.com

How To Sleep Fast In Hindi: रात में नींद न आने की समस्या आजकल लोगों में बहुत आम हो गई है। वे रात में बिस्तर पर लेट तो जाते हैं, लेकिन आधी रात तक सिर्फ करवटें ही बदलते रहते हैं। रात में नींद न आने की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ऑफिस में दिनभर लैपटॉप या कंप्यूटर से चिपके रहना, रात में मोबाइल का अधिक यूज, तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक स्थितियां भी भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। जब लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं, तो इसके कारण वे सुबह देर से उठते हैं। नींद न पूरी होने की वजह से वे दिनभर आलस्य और थकान महसूस करते हैं। कुछ लोगों को इसके कारण सिरदर्द का सामना भी करना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक नींद न आने की समस्या से पीड़ित है, तो यह उसके स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक साबित हो सकता है। अच्छी बात यह है कि जीवनशैली में कुछ मामूली से बदलाव और सिंपल टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से रात में अनिद्रा से छुटकारा पा सकते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल भी पूछते हैं कि रात में जल्दी सोने के लिए क्या करें? इस लेख में हम आपको रात में जल्दी सोने और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद के लिए 5 टिप्स बता रहे हैं....

रात में जल्दी सोने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो- How To Sleep Fast Tips In Hindi

नेशनल हेल्थ सर्विसेज (NHS UK) के अनुसार, नींद हमारे मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने, मूड में सुधार, तनाव को कम और एंग्जायटी से निपटने में बहुत अहम भूमिका निभाती है। इसलिए अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक है। आप रात में जल्दी सोने और अच्छी नींद के लिए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं:

1. स्लीप हाइजीन का ध्यान रखें

अच्छी नींद के लिए यह जरूरी है कि आप रोज एक ही समय पर सोएं। इसलिए सोने का समय निर्धारित करें। आपके सोने का तरीका भी बहुत मायने रखता है। एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाएं।

2. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रयोग से बचें

कोशिश करें कि रात में बिस्तर जाने से कम से 1 घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य गैजेट्स यूज करना बंद कर दें। अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं, उसके बाद बिस्तर पर जाएं। इससे आपकी आंखों का तनाव कम होगा और अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी।

3. माइंडफुलनेस का अभ्यास करें

अच्छी नींद के लिए तनाव, एंग्जायटी और अवसाद जैसी स्थितियों का प्रबंधन करना बहुत जरूरी है। इसलिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें और मस्तिष्क को शांत रखें।

4. नींद के लिए माहौल बनाएं

जल्दी सोने के लिए आपके कमरे का माहौल कैसा है, यह भी बहुत मायने रखता है। कमरे का तापमान सामान्य रखें, तापमान न ज्यादा गर्म हो और न ही ज्यादा ठंडा। माहौल शांत हौ और कमरे में पर्याप्त अंधेरा भी हो।

5. नियमित व्यायाम करें

एक्सरसाइज करने से तनाव कम और मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त होता है। इससे शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में मदद में मिलती है। लेकिन रात को देर से एक्सरसाइज करने से बचें। दिन में 40-45 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। रोज 8-10 हजार कदम चलने से भी आपको जल्दी सोने में बहुत मदद मिलेगी।

हेल्थ के लिए डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article