हेल्थ

दिवाली पर जमकर खा लिया मीठा और तला-भुना? अब ऐसे करें डिटॉक्स, शरीर से निकल जाएगा सारा टॉक्सिन

Tips For Body Detox After Diwali: दिवाली पर अगर आपने जमकर मिठाई और तला-भुना खाया है तो अब शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी है। जानिए आसान घरेलू तरीके जिनसे आप अपने शरीर से टॉक्सिन निकाल सकते हैं, पाचन ठीक रख सकते हैं और एनर्जी भी बढ़ा सकते हैं। ये डिटॉक्स टिप्स आपके लिवर, किडनी और स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करेंगे।

Image

Tips For Body Detox After Diwali

Tips For Body Detox After Diwali: दिवाली पर कौन खुद को मिठाई और पकवानों से रोक पाता है? गुजिया, लड्डू, नमकीन और तला-भुना खाने के बाद अक्सर पेट भारी, सुस्ती और गैस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। लेकिन टेंशन की कोई बात नहीं! अगर त्योहार के दौरान आपने भी जमकर खाया है, तो अब वक्त है शरीर को डिटॉक्स करने का। डिटॉक्स का मतलब है शरीर से जमा हुए टॉक्सिन्स यानी हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना, ताकि पाचन सही रहे और एनर्जी वापस आए। आइए जानते हैं दिवाली के बाद डिटॉक्स करने के 5 असरदार और आसान तरीके।

सुबह की शुरुआत करें डिटॉक्स ड्रिंक से

त्योहारों के बाद सुबह खाली पेट डिटॉक्स ड्रिंक पीना शरीर की सफाई के लिए सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप नींबू-पानी में थोड़ा शहद मिलाकर पी सकते हैं या फिर जीरा-धनिया-सौंफ का पानी भी बहुत फायदेमंद होता है। ये ड्रिंक लिवर को एक्टिव करते हैं और पाचन को तेज करते हैं। इसके साथ दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते रहें।

हल्की-फुल्की डिटॉक्स डाइट अपनाएं

दिवाली के बाद तला-भुना और मीठा छोड़कर हल्का खाना खाएं। उबली सब्जियां, सूप, खिचड़ी, मूंग दाल और फ्रूट्स सबसे बेहतर विकल्प हैं। इनसे पेट हल्का रहेगा और डाइजेशन बेहतर होगा। कोशिश करें कि कुछ दिन डेयरी प्रोडक्ट्स, चीनी और फास्ट फूड से दूरी बनाएं ताकि बॉडी खुद को रीसेट कर सके।

ग्रीन टी या हर्बल चाय बनाएं अपनी साथी

ग्रीन टी, तुलसी चाय या दालचीनी चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की सफाई में मदद करते हैं। ये न केवल लिवर को डिटॉक्स करते हैं बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाते हैं। दिन में दो बार ग्रीन टी पीने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ेगा और चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।

थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है

डिटॉक्स सिर्फ खाने से नहीं होता, शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। रोज सुबह टहलना, योग या हल्का एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और पसीने के जरिए टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। सूर्य नमस्कार या गहरी सांस लेने वाली प्राणायाम एक्सरसाइज भी बहुत असरदार हैं।

पर्याप्त नींद और तनावमुक्त दिनचर्या अपनाएं

अच्छी नींद भी एक तरह का नेचुरल डिटॉक्स है। जब आप पूरी नींद लेते हैं तो शरीर खुद को रिपेयर करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम तेज़ी से करता है। साथ ही, ज्यादा तनाव से बचें क्योंकि तनाव हार्मोन्स बॉडी के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। रिलैक्स रहें, म्यूजिक सुनें या मेडिटेशन करें।

दिवाली का जश्न और स्वादिष्ट खाना जरूर ज़रूरी है, लेकिन त्योहार के बाद शरीर की देखभाल भी उतनी ही अहम है। अगर आप ऊपर बताए गए इन डिटॉक्स टिप्स को कुछ दिनों तक फॉलो करेंगे, तो शरीर हल्का, एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करेगा। याद रखें, डिटॉक्स कोई मुश्किल प्रक्रिया नहीं बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article