हेल्थ

हड्डियों को खोखला बना देगी इस चीज की कमी, स्ट्रांग बोन्स के लिए रोज खाएं ये 4 चीजें, शरीर बनेगा फौलाद

यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको केवल कैल्शियम पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। इसके अलावा भी एक जरूर पोषक तत्व है, जो आपकी हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है। यदि इसकी कमी शरीर में हो जाए तो इससे आपकी हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

bone health

Photo : iStock

30 की उम्र आने के बाद हमारी हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कमजोरी को दूर भी किया जा सकता है। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि केवल कैल्शियम ही हमारी हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो अपनी सोच को थोड़ा बदल लीजिए। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कमी होने पर आपके शरीर में हड्डियों खोखली हो जाती हैं। इसकी कमी के चलते हड्डियों का एक गंभीर रोग ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कौन सी है वह चीज और कैसे करें पूर्ती?

हड्डियों के लिए जरूरी है ये चीज

आपको बता दें कि हड्डियों के लिए जरूरी इस चीज का नाम विटामिन डी है। जिसकी कमी शरीर में होने पर आपका शरीर कैल्शियम का अवशोषण ठीक से नहीं कर पाता है जिससे आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी कमी होने पर आपको ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है। जिससे आपको आसानी से फ्रैक्चर का खतरा भी होता है। इतना ही नहीं हड्डियों की कमजोरी के कारण आपका शरीर भी कमजोर होने लगता है।

शरीर के लिए जरूरी कैल्शियम की मात्रा

आपको बता दें कि एर वयस्क शरीर में रोजाना 1200 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत फिट रहने के लिए होती है। वहीं लंबाई बढ़ने की उम्र यानी 9 से 18 साल के बीच बच्चों को 1300 मिलीग्राम तक कैल्शियम चाहिए होता है। इसके अलावा इन्हें विटामिन डी से भरपूर फूड्स की आवश्यकता होती है।

विटामिन डी का सोर्स

विटामिन डी का सबसे बड़ा नेचुरल सोर्स सूर्य की रोशनी है, जिससे आप सबसे ज्यादा और आसानी से विटामिन डी ले सकते हैं। यदि आप रोज सुबह 20 मिनट सूरज की धूप में बैठ जाते हैं, तो आपके शरीर में कभी विटामिन डी की कमी नहीं हो सकती है। इसके अलावा आप दूध, सोयाबीन, मशरूम और अंडे खाकर भी विटामिन डी की कमी दूर कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article