हेल्थ

Yoga Poses: पेट की इन तीन समस्याओं छुटकारा दिलाएंगे ये योगासन, आप भी जरूर करें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 11:21 PM IST

Yoga Poses: पेट में गर्माहट बढ़ने पर यदि गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन किया जाए तो पेट में पित्त उत्पन्न होने लगता है, जिसकी वजह से गले और सीने में हर समय जलन, पेट फूलना, सूखी खांसी, सांसों में बदबू, उल्टी महसूस होना, खट्‌टी डकार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Image

योगासनों को अपनाकर समस्याओं को दूर किया जा सकता है

KEY HIGHLIGHTS
  • पेट की समस्याओं के लिए योगा होता है परफेक्ट
  • पेट में गैस की दिक्कत के लिए भी होते हैं कई आसन
  • एसिडिटी के लिए रोज करें उष्ट्रासन

Yoga Poses: गड़बड आहार और तले भूने खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन के कारण अपच की समस्या होना सामान्य बात है। पाचन तंत्र अगर ठीक तरीके से काम ना करें तो पेट से संबंधित तमाम बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। पाचन की प्रक्रिया मुंह से लेकर आंतो होता है। भोजन के टूटने के बाद पोषक तत्व शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। पाचन प्रक्रिया के अपशिष्ट उत्पाद शौच के माध्यम से शरीर से बाहर आ जाते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए उचित पाचन का होना आवश्यक है। आपकी जीवनशैली या खाने की आदत आपके पाचन पर प्रभाव डालती है। इसमें बदलाव कर आप पेट से संबंधित बीमारियों को दूर रख सकते हैं।

योगासन आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पेट की इन तीन समस्याओं को दूर करने के लिए करें योगासन-

पेट में गैस की समस्या-

पेट में अधिक दर्द होना, पेट फूलना, दुर्गंध युक्त हवा निकलना आदि जैसे लक्षण शामिल हैं। पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए जो योगासन काफी प्रभावकारी माने जाते हैं।

1- पवनमुक्तासन-

अगर आपको अधिक गैस बनती है तो आपको यह आसन ट्राई करना चाहिए। क्योंकि पेट और गैस की समस्या इन दोनों के लिए ही यह आसन प्रभावकारी बताया जाता है।

2- अर्ध भेकासन

गैस के अलावा पेट की अन्य समस्याओं के लिए भी यह आसन फायदेमंद है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3- पश्चिमोत्तानासन

यह आसन गैस की समस्या के लिए रामबाण की तरह काम करता है। इससे बॉडी मेटाबोलिज्म अच्छा रहता है।

एसिडिटी की समस्या के लिए-

एसिडिटी की समस्या समय पर खाना न खाने, योग न करने व तनाव लेने आदि से होता है। अगर एसिडिटी से बचाव करना है तो समय पर खाना खाएं और व्यायाम अवश्य करें।

एसिडिटी से बचने के लिए कुछ योगासन इस प्रकार हैं।

1- उष्ट्रासन

2- वज्रासन

3- अनुलोम विलोम

कब्ज की समस्या से बचने के लिए कुछ आसन आजमाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप सुप्त मत्स्येन्द्रासन, मत्स्यासन द्विस्ट, भुजंगासन, बालासन जैसे आसनों को अपने डेली रूटीन में अपनाकर कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article