हेल्थ

कोलन कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं ये गलतियां, इन लक्षणों को देखते ही हो जाएं सावधान

Causes Of Colon Cancer: खराब खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियां कई तरह के रोगों का कारण बन रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों युवाओं में कोलन कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जी हां आज हम आपको इसके लिए जिम्मेदार कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

causes of colon cancer

Photo : iStock

कोलन कैंसर एक खतरनाक कैंसर का प्रकार है, जो हमारी बड़ी आंत में शुरु होता है। ऐसे तो कोलन कैंसर के मामले ज्यादा बड़ी आयु के लोगों में देखने को मिलते हैं, लेकिन आज युवा भी कोलन कैंसर की चपेट में तेजी से आते जा रहे हैं। इस जानलेवा कैंसर की शुरूआत बड़ी आंत की भीतरी परत में होती है। जो फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। हालांकि फैमिली हिस्ट्री होने पर आपको भी इस कैंसर का खतरा थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आज हम आपको कुछ गलतियां भी बताने जा रहे हैं, जो आपको कोलन कैंसर का शिकार बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कोलन कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं ये गलतियां - These mistakes increase the risk of colon cancer

1. अल्कोहल का सेवन

युवाओं में आज तेजी से शराब पीने का शौक बढ़ता जा रहा है, जिससे उनकी सेहत को कई तरह के गंभीर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यदि आप रोजाना अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो आपको कोलन कैंसर का खतरा ऐसा न करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा होता है।

2. अनहेल्दी फूड्स का सेवन

अनहेल्दी खानपान युवाओं में काफी तेजी से प्रचलन में आ रहा है। क्योंकि काम के दबाव के चलते घर में खाना बनाकर खाना काफी लोगों के मुश्किल होता जा रहा है। जिसके कारण काफी लोग बाहर बने फास्ट फूड्स का सेवन डेली करने लगे है। यदि आप भी फास्ट फूड, फ्राइड फूड्स और तेज मसाले वाले खाने का सेवन ज्यादा करने लगे हैं, तो आपको कोलन कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

3. धूम्रपान का जोखिम

जो लोग धूम्रपान करने के आदि होते हैं, उनको भी कोलन कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। धूम्रपान को लोग केवल लंग कैंसर का कारण मानते हैं, लेकिन आपको एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये आपके शरीर में बनने वाले कोलन कैंसर की बड़ी वजह बन सकता है। इसलिए यदि आप लगातार धूम्रपान करने के आदि हैं। तो आपको अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article