हेल्थ

सेहतमंद रहने की पक्की गारंटी देते हैं रसोई में छिपे ये 3 मसाले, एक-एक मसाला बीमारियों के लिए हथियार

भारतीय रसोई हमारे लिए औषधालय साबित होती है, क्योंकि इसमें मौजूद मसालों से लेकर फल सब्जी आदि भी हमारी सेहत को दुरुस्त करने वाले होते हैं। यदि हमारे खाने से मसालों को हटा दिया जाए तो खाने के साथ हमारी सेहत का स्वाद भी किरकिरा हो जाएगा। आइए जानते हैं रसोई में मौजूद ऐसे 3 मसाले जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

Image

kitchen spices benefits

Photo : iStock

भारत को मसालों का देश कहा जाता है। मसाले एक बड़ी वजह रही है कि विदेशी लोगों ने भारत के साथ अपना व्यापार शुरू किया था। देश में बहुत से मसालों की पैदावार दक्षिण भारत में की जाती है। यही कारण है बहुत से विदेशी सबसे पहले केरल, और कर्नाटक के समुद्री तटों से भारत में पहुंचे। भारतीय खाने में मसालों के महत्व को आप इस तरह से समझ सकते हैं, कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूर्व से लेकर पश्चिम तक मसालों का भरपूर प्रयोग इंडियन खाने में किया जाता है। दुनिया भर में लगभग 109 तरह के मसालों का उत्पादन किया जाता है, जिसमें से लगभग 75 मसाले अकेले भारत में ही इस्तेमाल किए जाते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे मसाले बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।

हल्दी

उत्तर भारत में बनने वाले बहुत से व्यंजनों में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी का इस्तेमाल केवल रंगत बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता है, बल्कि ये हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण गुणों के कारण हल्दी हमें कई तरह रोगों से सुरक्षित रखती है। इसके साथ ही हल्दी हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है।

जीरा

खाने में प्रयोग होने वाले मसालों में जीरा सबसे पहले आता है। इसकी खुशबू और स्वाद खाने में चार चांद लगा देता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जीरा आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ को दुरुस्त करने में कारगर साबित होता है। यदि आपको गैस, एसिडिटी, जलन और अपच जैसी समस्याएं रहती है, तो आपको जीरा का इस्तेमाल खाने में जरूर करना चाहिए।

दालचीनी

खाने के स्वाद को बढ़ाने वाली दालचीनी का इस्तेमाल हमारे घरों में खड़े मसाले के तौर पर किया जाता है। एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर दालचीनी आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में कारगर साबित होती है। इसके अलावा ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस में भी काफी मदद करती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article