हेल्थ

पैरों में सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं ये 4 कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:53 PM IST

Swelling in Feet : पैरों में सूजन की वजह से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में इस परेशानी को नजरअंदाज न करें। कई बार पैरों में सूजन बढ़ने पर किडनी, हार्ट डिजीज होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आपके पैरों में बिना वजह सूजन हो रही है तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें।

Image

पैरों में सूजन के कारण क्या हैं?

KEY HIGHLIGHTS
  • पैरों में सूजन होने पर लिवर की कराएं जांच
  • पैरों में सूजन हार्ट डिजीज की ओर कर सकता है इशारा
  • किडनी डिजीज की ओर इशारा कर सकता है पैरों में सूजन

Swelling in Feet : पैरों में दर्द और सूजन को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। कई बार पैरों में सूजन होने पर हम सोचते हैं कि यह ज्यादा चलने या फिर बैठने की वजह से हुआ है। लेकिन जरूरी नहीं है कि पैरों में सूजन हमेशा सामान्य वजहों से हो। कई बार पैरों में सूजन गंभीर बीमारियों की ओर भी इशारा कर सकता है। जी हां, अगर बिना वजह पैरों में बार-बार सूजन हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके। आइए जानते हैं पैरों में सूजन होने की क्या है वजह?

किडनी की परेशानी

पैरों में सूजन होने का कारण किडनी से भी जुड़ा हो सकता है। कुछ डॉक्टर्क का कहना है कि अगर आपको पैरों में सूजन हो रही है तो इस स्थिति में अपने किडनी की जांच कराएं। दरअसल, अगर आपकी किडनी सही तरीके से कार्य नहीं करती है, तो इसका कारण शरीर में फ्लूइड का इकठ्ठा होना भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में यूरिन बार-बार आना, सांस फूलना जैसी परेशानी भी होती है।

हार्ट डिजीज का खतरा

पैरों में सूजन का कारण हार्ट डिजीज भी हो सकता है। दरअसल, कई बार ब्लड सही से पंप न करने की वजह से शरीर में वॉटर रिटेंशन की परेशानी बढ़ जाती है, जो पैरों में सूजन का कारण बन सकती है। इस परेशानी के कारण आपकी हार्ट बीट भी तेज होने लगती हैं। साथ ही सांस फूलना, थकान महसूस होना, कमजोरी, भूख में कमी जैसे लक्षण भी दिखते हैं।

लिवर की समस्या

लिवर सेल्स कमजोर होने के कारण भी पैरों में सूजन आ सकती है। ऐसे में अगर आपके पैरों को आसपास सूजन दिखे,तो इसे नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आप लिवर की जांच जरूर कराएं। लिवर की परेशानी में पैरों में सूजन के साथ-साथ शारीरिक थकान, स्किन का पीलापन, यूरिन के रंग में बदलाव जैसे लक्षण भी नजर आते हैं।

लिम्फेडेमा है कारक

पैरों में सूजन का कारण लिम्फेडेमा भी हो सकता है। दरअसल, हमारे शरीर में लिम्फेटिक सिस्टम शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। अगर यह सिस्टम सही तरीके से कार्य न करे, तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। ऐसे में पैरों में सूजन की परेशानी हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article