Sunflower Seeds Benefits: आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने खान-पान और सेहत पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। महिलाएं घर संभालने के साथ-साथ नौकरी भी करती हैं और आमतौर पर खुद को समय नहीं दे पाती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए ऐसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन करें, जो हमें अपनी दिनचर्या के कार्यों को पूरा करने की ताकत दे। ऐसे ही सूरजमुखी भी होता है, जिसका उपयोग कई तरीके से किया जा सकता है। आज हम महिलाओं के लिए सूरजमुखी के बीज के सेवन के फायदे के बारेे में जानेंगे।
हार्मोनअल बैलेंस में मदद करता है-
हर महीने पीरियड्स की वजह से महिलाओं में काफी हार्मोन असंतुलित होता है। वहीं, सूरजमुखी में पाए जाने वाले एंजाइम हार्मोंस को संतुलित करने में मदद करते हैं। इन बीजों के सेवन से महिलाओं में एस्ट्रोजन, प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन का उत्पादन संतुलित होता है यह मॉर्निंग सिकनेस के लिए भी फायदेमंद है।
वजन घटाने में मददगार
वेट लॉस तो आजकल लगभग हर दूसरे इंसान की कोशिश है सूरजमुखी के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हमारे हृदय को स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह हमारे शरीर को डिटॉक्स करने की भी क्षमता रखता है। यह शरीर में एकत्रित हुए वसा को भी कम करता है और मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है।
प्रेगनेंसी में फायदेमंद-
सूरजमुखी के बीजों में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। इसमें फॉलेट, आयरन, जिंक, कैल्शियम, कॉपर और सेलेनियम पाया जाता है,। जो महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी है इसके सेवन से ना सिर्फ प्रेग्नेंट महिलाओं को लाभ होता है, बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की अच्छी सेहत के लिए भी यह उपयोगी है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद-
सूरजमुखी के बीज में ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है
इसके साथ ही सूरजमुखी के बीज में विटामिन B3 मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखता है। इसमें पाया जाने वाला B5 विटामिन एचडीएल के स्तर को बढ़ाता है, जो अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
