हेल्थ

दिमाग को धीरे-धीरे खाली कर देंगी घर में मौजूद ये 3 चीजें, एक्सपर्ट ने बताया बड़ा खतरा

आज बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों को दिमाग से जुड़ी समस्याओं का खतरा पैदा हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े हैं कि साल 2021 में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोग डिमेंशिया से पीड़ित थे। आज हम आपको घर में मौजूद 3 चीजें बताएंगे जो आपके दिमाग को खाली कर सकती हैं।

Image

harmful things for mental health

आज के समय लोगों के बीच दिमाग से जुड़ी समस्याएं काफी ज्यादा देखने को मिल रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े हैं कि साल 2021 में लगभग 5 करोड़ से ज्यादा लोग डिमेंशिया से पीड़ित थे। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट मेंटल हेल्थ की खराबी के पीछे घर में कुछ चीजों को जिम्मेदार मानते हैं। आज हम आपको घर में रखी 3 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी मेंटल हेल्थ को खराब करने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल के कारण आपको अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा काफी ज्यादा होता है।

प्रोसेस्ड फूड्स

ज्यादा शुगर वाले फूड्स, प्रोसेस्ड फैट और रेडी टू ईट भोजन से पेट संबंधी समस्याएं ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी खराब होती है। ये आपके अवसाद और चिंता को बढ़ावा दे सकते हैं। हेल्थ से जुड़े अध्ययनों से पता चलता है कि अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसे रोग के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।

एयर फ्रेशनर

घर को महकाने के लिए आज एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल काफी बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर डालता है। हवा में वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOCs) को रिलीज करता है। जो सांस के जरिए शरीर में जाकर दिमाग की कार्यक्षमता पर बुरा असर डालते हैं। ये आपके दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ा सकते हैं।

नॉन-स्टिक कुकवेयर

नॉन-स्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल हमारे घरों में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नॉन-स्टिक कुकवेयर में प्रयोग होने वाला टेफलॉन कोट सेहत को भारी नुकसान पहुंचाता है। दरअसल नॉन-स्टिक कुकवेयर को जब अधिक गर्म किया जाता हैं या खरोंच जाते हैं, तो ये खाने में जहरीले तत्व छोड़ते हैं। इसमें फ्लोराइड कंपाउंड मौजूद होता है जो हमारे दिमाग के सेल्स को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article