हेल्थ

Teddy Day: टेडी को गले लगाने से कैसे कम होता है तनाव? जानें हग थेरेपी का साइंस

Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक का एक खास दिन टेडी डे केवल गिफ्ट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक जुड़ाव का एक दिलचस्प विज्ञान भी छिपा है। आइए जानते हैं कैसे तनाव दूर करता है टेडी बियर?

Image

Teddy Day Hug Therapy

Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक में आने वाला Teddy Day (10 फरवरी) सिर्फ एक क्यूट गिफ्ट देने का मौका नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक दिलचस्प साइकोलॉजिकल साइंस भी काम करता है। आपने भी नोटिस किया होगा जब हम किसी सॉफ्ट टॉय, तकिए या टेडी को गले लगाते हैं, तो अचानक मन थोड़ा हल्का और रिलैक्स महसूस करने लगता है। इसे ही एक्सपर्ट्स Hug Therapy Effect कहते हैं। आइए समझते हैं कि आखिर एक छोटा-सा टेडी कैसे आपके मूड को अपग्रेड कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

हग थेरेपी क्या है?

Hug Therapy का मतलब है—किसी इंसान, पालतू जानवर या मुलायम चीज को गले लगाकर शरीर और दिमाग को रिलैक्स करना। जब हम किसी चीज को प्यार से पकड़ते हैं, तो हमारे ब्रेन में 'ऑक्सीटोसिन' नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे 'हैप्पी हार्मोन' कहा जाता है। यह हार्मोन हमें सेफ, कंफर्टेबल और इमोशनली कनेक्टेड महसूस कराता है। यही कारण है कि हग थेरेपी तनाव दूर करने के लिए एक कारगर अभ्यास माना जाता है।

हग थेरेपी क्या है?

हग थेरेपी क्या है?

टेडी को गले लगाने से तनाव क्यों घटता है?

एक्सपर्ट्स की मानें तो टेडी का सॉफ्ट टेक्सचर और हल्का दबाव शरीर को एक कंफर्ट सिग्नल देता है, जिससे मसल्स रिलैक्स होने लगते हैं और स्ट्रेस धीरे-धीरे कम महसूस होता है। इससे दिल की धड़कन और तनाव का स्तर धीरे-धीरे कम हो सकता है। कई शोध बताते हैं कि जो लोग अकेलापन या चिंता महसूस करते हैं, उन्हें किसी सॉफ्ट टॉय को गले लगाने से मानसिक आराम मिल सकता है।

टेडी को गले लगाने से तनाव क्यों घटता है?

टेडी को गले लगाने से तनाव क्यों घटता है?

रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक

टेडी डे पर दिया गया टेडी केवल एक गिफ्ट नहीं होता, बल्कि यह प्यार, देखभाल और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक होता है। जब कोई अपने पार्टनर या दोस्त का दिया हुआ टेडी गले लगाता है, तो उसे उस व्यक्ति की याद और इमोशनल क्लोजनेस का एहसास होता है जो उसके मूड को पॉजिटिव बना देता है। जिससे मूड बेहतर होता है और अकेलेपन की भावना कम हो सकती है।

टेडी डे पर मिला प्यारा सा टेडी सिर्फ शोपीस नहीं है। एक छोटे से Teddy को हग करना स्ट्रेस कम करने, मूड बेहतर करने और इमोशनल कम्फर्ट देने में मदद कर सकता है। इसलिए आज सिर्फ गिफ्ट न दें बल्कि उसे सेलिब्रेट करें, क्योंकि कभी-कभी छोटी-सी क्यूट चीजें ही सबसे बड़ा रिलैक्सेशन दे जाती हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article