हेल्थ

क्या वेट लॉस में मदद कर सकती है डार्क चॉकलेट? जानें इस दावे की पूरी सच्चाई

वैलेंटाइन वीक में 9 फरवरी को मनाया जाने वाला चॉकलेट डे मिठास और सेलिब्रेशन का प्रतीक है। लेकिन अक्सर आपने सुना होगा कि डार्क चॉकलेट खाने से वेट लॉस में हेल्प मिलती है। आइए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई...

Image

क्या डार्क चॉकलेट खाने वजन कम होता है?

Dark Chocolate for Weight Loss: 9 फरवरी को मनाया जाने वाला चॉकलेट डे मिठास और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल भी उठता है कि क्या चॉकलेट खासकर डार्क चॉकलेट वजन घटाने में मदद कर सकती है? सोशल मीडिया पर चलने वाले वीडियोज और आर्टिकल्स में यह दावा किया जाता है कि डार्क चॉकलेट वेट लॉस के लिए फायदेमंद होती है। आज बढ़े हुए वजन से बहुत से लोग परेशान है, जिसे कम करने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। यदि आप वजन कम करने के लिए डार्क चॉकलेट खाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको उससे पहले इस दावे की सच्चाई जान लेनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या डार्क चॉकलेट खाने से वजन कम होता है, इस दावे की सच्चाई?

डार्क चॉकलेट हेल्दी क्यों मानी जाती है?

डार्क चॉकलेट में कोको की मात्रा अधिक होती है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हमारे शरीर में सूजन को कम करने, हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने और मूड के सुधार में मदद करते हैं। मिल्क चॉकलेट की तुलना में डार्क चॉकलेट बेहतर विकल्प माना जाता है।

क्या डार्क चॉकलेट वजन घटाने में मदद करती है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डार्क चॉकलेट खाने से सीधे तौर पर वजन कम नहीं होता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह वेट मैनेजमेंट में हेल्प कर सकती है। डार्क चॉकलेट में मौजूद हेल्दी फैट्स और फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और वजन कम होने लगता है। इसके अलावा कुछ रिसर्च बताती हैं कि सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से मीठा खाने की क्रेविंग भी कंट्रोल होती हैं।

कब और कैसे खाएं डार्क चॉकलेट?

डार्क चॉकलेट चॉकलेट और मिठाई का हेल्दी ऑप्शन हो सकती है। इसको स्नैक के रूप में या खाने के बाद थोड़ी मात्रा में खाना बेहतर होता है। इसे नट्स, फ्रूट्स या ओट्स के साथ खाने से यह ज्यादा हेल्दी बन सकती है। इसे खाने से शुगर स्पाइक नहीं होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article