हेल्थ

पेट के बल सोने वाले हो जाएं सावधान, गंभीर बीमारियों मरीज बनाकर छोड़ेगी ये आदत, जानें सोते समय किस तरह लें करवट

Sleeping On Stomach Side Effects In Hindi: पेट के बल सोने की आदत जितनी सहज लगती है, उतनी ही खतरनाक हो सकती है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आज से ही अपनी सोने की पोजिशन पर ध्यान दें और शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाएं। चलिए जानते हैं किस तरफ सोना है बेस्ट...

Image

Sleeping On Stomach Side Effects In Hindi

Sleeping On Stomach Side Effects In Hindi: कई लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे आराम मिलता है, नींद जल्दी आती है और थकान भी उतर जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को अंदर से खोखला कर सकती है? हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट के बल सोना आपकी रीढ़, सांस लेने की प्रक्रिया, पाचन और दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। शुरुआत में इसका असर नजर नहीं आता, लेकिन लंबे समय तक यह आदत कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। अब वक्त है इस आदत को बदलने का।

रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है ज्यादा दबाव

जब आप पेट के बल सोते हैं तो शरीर का पूरा वजन सामने की ओर झुकता है। इससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव बनता है और उसकी नैचुरल शेप बिगड़ने लगती है। इससे पीठ में दर्द, गर्दन में खिंचाव और अकड़न जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। लंबे समय तक ऐसा सोने से आपकी कमर और पीठ की सेहत खराब हो सकती है।

सांस लेने में हो सकती है दिक्कत

पेट के बल सोने से छाती और पेट पर दबाव बढ़ जाता है जिससे सांस लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को अस्थमा या सांस की कोई और दिक्कत है, उनके लिए यह स्थिति और खराब हो सकती है। नींद के दौरान शरीर को ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं मिल पाती, जिससे दिनभर थकान बनी रहती है।

पाचन तंत्र पर भी पड़ता है असर

इस पोजिशन में पेट पर दबाव पड़ता है जिससे पाचन ठीक से नहीं हो पाता। कई बार खाना पचने में दिक्कत होती है, गैस बनती है या एसिडिटी की शिकायत रहती है। लगातार पेट के बल सोने से गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं और रात की नींद भी खराब हो सकती है।

दिल की सेहत को भी नुकसान

जब आप पेट के बल सोते हैं तो छाती पर दबाव पड़ता है जिससे दिल को सही ढंग से काम करने में रुकावट आती है। इससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर पर असर पड़ सकता है। जिन लोगों को पहले से हार्ट की कोई दिक्कत है, उन्हें तो बिल्कुल भी इस पोजिशन में नहीं सोना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक

अगर आप प्रेग्नेंट हैं और पेट के बल सोती हैं, तो यह आदत मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इससे पेट पर दबाव पड़ता है जो गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत को प्रभावित कर सकता है। डॉक्टर भी इस पोजिशन से पूरी तरह बचने की सलाह देते हैं।

तो अब सोने की आदत कैसे बदलें?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पीठ के बल या बाईं करवट सोना सबसे बेहतर होता है। इससे रीढ़ सीधी रहती है, पाचन बेहतर होता है और सांस भी ठीक से आती है। अगर आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं तो आज से ही पेट के बल सोने की आदत को अलविदा कहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article