हेल्थ

घंटों रूम हीटर या ब्लोअर के सामने बैठना हो सकता है खतरनाक, शरीर के इन अंगों में हो सकती हैं बीमारियां

Negative Effects Of Room Heaters: नॉर्थ इंडिया ठंड की मार झेल रही है। कई लोग ऐसे होते है जो बहुत लोग लगातार रूम हीटर ब्लोअर के सामने बैठे रहते है, लेकिन शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा है कि ये कितना खतरनाक हो सकता है।

Image

side effects of blower or room heater

Negative Effects Of Room Heaters: सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए क्या आप भी रूम हीटर या ब्लोअर जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए। कई लोग ऐसे होते है जो कंपकंपाती ठंड से बचने के लिए लगातार रूम हीटर ब्लोअर के सामने बैठे रहते है। कई लोग सोते समय बंद कमरे में ब्लोअर ऑन रखते है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेहत के लिए नुकसानदायक (Harmful Effects Of Using Room Heater Or Blower) हो सकती है। रूम हीटर या ब्लोअर का अधिक इस्तेमाल तो खरनाक है ही वहीं अगर आप बंद कमरे में इसका इस्तेमाल करते हैं तो इसके कारण जानलेवा समस्याएं भी हो सकती हैं। दरअसल, लगातार रूम हीटर जलाकर बैठने से सेहत को कई तरह के नुकसान झेलना पड़ता है। कमरे का ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है, जो शरीर के अंगों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

शरीर के इन अंगों को होता है नुकसान (These Body Parts Can Get Affected)

1) त्वचा को होता है नुकसान

अगर कोई व्यक्ति लंबे वक्त तक रूम हीटर ब्लोअर के सामने बैठता है तो उससे उसके त्वचा को काफी ज्यादा नुकसान झेलना पड़ता है। इसकी वजह से चेहरे पर मोटे-मोटे फफोले और पूरे शरीर पर दाने निकलने लगते हैं। यह एक तरह की हीट एलर्जी है। जो काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। यह आपके स्कैल्प को ड्राई कर सकती है। साथ ही इसके कारण बाल झड़ने की समस्या भी शुरू हो सकती है।

2) नेसल पैसेज सूख सकता है

ब्लोअर और रूम हीटर के ज्यादा इस्तेमाल करने से नाक का पैसेज सूखने लगता है। जिसकी वजह से नाक से खून निकलने लगता है। जिसके कारण नाक के ऊपरी हिस्से में दर्द होने लगता है। यह आपको अंदर से परेशान कर सकती है। इसलिए ब्लोअर और रूम हीटर का इस्तेमाल सोच समझक कर करें।

3) ब्रेन में हो सकती है इंटरनल ब्लीडिंग

ब्लोअर और हीटर के ज्यादा इस्तेमाल के कारण ब्रेन को गंभीर नुकसान पहुंचता है। हीटर के ज्यादा इस्तेमाल के कारण मृत्यु का जोखिम बढ़ता है। साथ ही यह रूम में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ता है जिसके कारण ब्रेन में खून की कमी होने लगती है। इसकी वजह से ब्रेन में इंटरनल ब्लीडिंग भी हो सकती है। और यह मौत का कारण भी हो सकता है। इसलिए सोच समझकर ब्लोअर और रूम हीटर का इस्तेमाल करें। अगर सर्दियों में इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो लंबे वक्त तक न करें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article