हेल्थ

पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए खतरनाक है घंटों एक जगह बैठकर काम करना, लंबे तोड़ सकता पिता बनने का सपना, जानें बचने के उपाय

Sitting For Too Long Effects On Infertility: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो दिनभर एक ही जगह बैठकर काम करते रहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आपको बता दें कि लंबे समय तक बैठे-बैठे काम करना पुरुषों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इसका असर उनकी प्रजनन क्षमता पर भी पड़ सकता है। इसलिए आपको इस आदत को समय रहते बदलने की जरूरत है। यहां जानें इसके गंभीर नुकसान।

Image

Sitting For Too Long Effects On Infertility

Sitting For Too Long Effects On Infertility: आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए। क्या आपको पता है कि लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करने से आपकी फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) पर बुरा असर पड़ सकता है? जी हां, लगातार बैठे रहने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या दोनों ही कम हो सकती हैं, जिससे भविष्य में पिता बनने में परेशानी हो सकती है।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान बदलाव करके आप इस खतरे से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं कि लंबे समय तक बैठने से फर्टिलिटी पर कैसे असर पड़ता है और इससे बचने के आसान उपाय क्या हैं।

ज्यादा देर बैठने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर कैसे असर पड़ता है?- How Does Sitting For Too Long Affect Infertility In Hindi

लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे अंडकोष (टेस्टिस) का तापमान बढ़ सकता है। जब तापमान ज्यादा बढ़ता है, तो स्पर्म प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ता है और उनकी क्वालिटी भी खराब हो जाती है।

इसके अलावा, लगातार बैठने से मोटापा, स्ट्रेस और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो पुरुषों की प्रजनन क्षमता को और नुकसान पहुंचाती हैं।

बचना है तो अपनाएं ये टिप्स

हर घंटे ब्रेक लें और थोड़ा टहलें

अगर आप पूरे दिन ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, तो हर घंटे 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। इस दौरान थोड़ा टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा और फर्टिलिटी पर बुरा असर नहीं पड़ेगा।

सही तरीके से बैठें

गलत पोजीशन में बैठना भी नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा पीठ सीधी रखें और पैरों को जमीन पर सपाट रखें। इससे शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा और ब्लड फ्लो बेहतर रहेगा।

रोजाना एक्सरसाइज करें

अगर आप अपनी फर्टिलिटी को सही रखना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें। इससे शरीर फिट रहेगा और शुक्राणु स्वस्थ रहेंगे।

धूम्रपान और शराब से बचें

अगर आप स्मोकिंग या ज्यादा शराब पीते हैं, तो इसे तुरंत कम करना ही बेहतर होगा। ये आदतें आपके स्पर्म काउंट को तेजी से गिरा सकती हैं और फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अच्छा और हेल्दी डाइट लें

फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, फल, नट्स, अंडे और मछली जैसी चीजें शामिल करें। खासकर विटामिन C, E, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें आपके स्पर्म हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं।

तनाव से बचें और अच्छी नींद लें

ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए ध्यान, योग और मेडिटेशन करें और 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें। इससे आपका शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article