Easy Breakfast For Weight Loss In Hindi: जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे होते हैं, वह अक्सर इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर वजन कम करने के लिए वे नाश्ते में क्या खाएं? ऐसा इसलिए क्योंकि यह उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मील होती है। खासकर उन लोगों के लिए जो सुबह ऑफिस जाते हैं। ऐसे में वह कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो उन्हें लंबे समय तक पेट भरा हुआ और दिन भर एनर्जेटिक महसूस करा सके। क्योंकि ऑफिस या काम के दौरान वे खाने के लिए जल्दी समय नहीं निकाल पाते हैं। वेट लॉस के दौरान लोग पहले ही कम कैलोरी का सेवन कर रहे होते हैं। इसलिए उन्हें भूख लगती है और खाने की क्रेविंग होती है, जो उनकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वे नाश्ते में कुछ ऐसे विकल्प ढूंढते हैं जो आसानी से बन जाए और उनकी वेट लॉस में भी मदद करें। आपको बता दें कि नाश्ते के ऐसे कई विकल्प हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं…
वजन घटाने के लिए नाश्ते में खाएं ये चीजें - Simple Breakfast For Weight Loss In Hindi
शेक या स्मूदी
नाश्ते के लिए फलों का शेक या स्मूदी बनाकर पीना एक स्वस्थ विकल्प है। इनमें फलों के साथ-साथ दूध, सूखे मेवे और बीज आदि भी डाले जाते हैं। जो इन्हें सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। इनका सेवन करने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
स्प्राउट्स
मूंग दाल, चना, राजमा, सोयाबीन आदि को रातभर पानी में भिगोकर सुबह अंकुरित करके इसका नाश्ते में सेवन किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन नाश्ते का विकल्प है। आप इसमें प्याज, टमाटर आदि डालकर भी खा सकते हैं। इससे इनमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन सी आदि जैसे पोषक तत्वों की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है। ये शरीर की चर्बी पिघलाने में बहुत लाभकारी है।
चीला
आप नाश्ते में मूंग दाल या बेसन का चीला बनाकर खा सकते हैं। यह एक पेट भरने वाला नाश्ता है। साथ ही, इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। चीला में फिलिंग के लिए आप पनीर, प्याज, टमाटर आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इसका सेवन आप नारियल या धनिया-पुदीना की चटनी के साथ कर सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
ओट्स
आप रात में सोने से पहले एक कप दूध में जरूरत के अनुसार ओट्स भिगोकर रख सकते हैं। सुबह इसे एक बार मिक्स कर लें, सूखे मेवे, बीज और कोई एक फल जैसे सेब काटकर डालें और इस बेहतरीन नाश्ते का आनंद लें। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह नाश्ता वेट लॉस में बहुत कारगर है।
अंडे
अंडा एक हाई प्रोटीन फूड है। साथ ही, इसके पीले भाग में हेल्दी फैट, विटामिन बी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान हैं। आप इन्हें सिर्फ पानी में उबालकर और छिलका उतारकर खा सकते हैं। या फिर अंडे की ऑमलेट बनाकर खा सकते हैं।
