Side Effects Of Taking Too Much Mango In Hindi: गर्मियों में आम खाने का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये मीठा, रसीला फल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का फेवरेट होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादा आम खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सीमित मात्रा में आम खाना फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए तो इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। चलिए जानते हैं ज्यादा आम खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
ज्यादा आम खाने के नुकसान - Side Effects Of Eating Too Much Mango In Hindi
1. ब्लड शुगर बढ़ा सकता है
आम में नेचुरल शुगर यानी प्राकृतिक मिठास भरपूर होती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो ज्यादा आम खाना आपके लिए रिस्क बन सकता है। इसलिए आम सीमित मात्रा में ही खाएं।
2. वजन बढ़ सकता है
अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं और रोज 2-3 आम खा रहे हैं, तो ये आदत आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। आम में कैलोरी और कार्ब्स ज्यादा होते हैं, जो वजन तेजी से बढ़ा सकते हैं।
3. पाचन में गड़बड़ी हो सकती है
गर्मियों में बहुत ज्यादा आम खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलना या एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर खाली पेट आम खाने से ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
4. स्किन एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को आम खाने के बाद स्किन पर रैशेज या खुजली हो सकती है। आम में यूरेशियोल नाम का एक केमिकल होता है, जो स्किन रिएक्शन की वजह बन सकता है।
5. बॉडी की गर्मी बढ़ा सकता है
आम गर्म तासीर वाला फल है। ज्यादा खा लेने पर मुंह में छाले, नाक से खून आना या शरीर में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे पानी में भिगोकर खाना बेहतर रहता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
