हेल्थ

Cold Water Side Effects: क्या आप भी करते हैं फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन, तो हो जाएं सावधान, वरना सेहत को होंगे ये नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 26, 2023, 09:22 AM IST

Cold Water Side Effects: गर्मियों के मौसम में शायद ही कोई हो जो फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन ना करता हो। गर्मियों में ठंडा पानी एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके साथ ही ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग तमाम तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। गर्मियों में लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आम पन्ना जैसी चीजों का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता है।

Image

Cold Water Side Effects

Cold Water Side Effects: गर्मियों के मौसम में शायद ही कोई हो जो फ्रिज के ठंडे पानी का सेवन ना करता हो। गर्मियों में ठंडा पानी एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। इसके साथ ही ये शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग तमाम तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। गर्मियों में लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आम पन्ना जैसी चीजों का सेवन सेहत को फायदे पहुंचाता है। गर्मियों में लू जैसी समस्या से बचने और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए 3 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर्स नॉर्मल पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडा पानी पीते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। कई बार ये देखने को मिलता है कि लोग बाहर से आकर तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीने लगते हैं जो सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचा देता है। इसी कड़ी में आज हम आपको फ्रिज का ठंडा पानी पीने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

फ्रिज का ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान

पाचन के लिए

ठंडा पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बनता है। आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि फ्रिज का ठंडा पानी पाचन को कमजोर करता है। जिससे खाना पचाने में दिक्कत होती है और साथ कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती है।

गले में खराश

फ्रिज का ठंडा पानी बलगम बनाता है जिससे सांस लेने की दिक्कत होती है। इसकी वजह से खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है।

हार्ट के लिए

ठंडा पानी दिल की सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है। ठंडा पानी दिल की धड़कनों को धीमा करता है। ठंडा पानी का सीधा असर वेगस नर्व पर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कने कम हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

सिर दर्द

फ्रिज का ठंडा पानी सिर दर्द का भी कारण बन सकता है। इसकी वजह से दिमाग पर भी असर पड़ता है। ज्यादा ठंडा पानी पीने की वजह से साइनस की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में ठंडे पानी का ज्यादा सेवन करने से बचें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article