हेल्थ

श्रद्धा कपूर को खूब पसंद है गाजर, सर्दियों में मिलते हैं चमत्कारी फायदे, आंखे होगी तेज और कम होगा वेट

Health Benefits of Carrot: गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रेटिना और लेंस के लिए वरदान हैं। रोजाना गाजर खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बनी रहती है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टि कमजोर होने की संभावना भी कम होती है।

Image

श्रद्धा कपूर को खूब पसंद है गाजर, सर्दियों में मिलते हैं चमत्कारी फायदे, आंखे होगी तेज और कम होगा वेट (Photo: Shraddha Kapoor Instagram)

Health Benefits of Carrot: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। गुरुवार को उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फूड ऑब्सेशन का खुलासा किया। ये ऑब्सेशन उनको गाजर को लेकर है।

श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह शूटिंग सेट पर अपने मेकअप चेयर पर बैठी हैं और हाथ में गाजर का हलवा लिए मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह गाजर का जूस पी रही हैं और तीसरी में गाजर से बना सैंडविच एन्जॉय करती दिख रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, ''दिल बोले गाजर, दिमाग बोले और भी गाजर। क्या ये नॉर्मल है या ऑब्सेशन?'' फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।

श्रद्धा कपूर की तरह अगर आप भी गाजर को अपने आहार में शामिल करें, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होती हैं। विशेषज्ञ खासतौर पर सर्दियों में गाजर खाने की सलाह देते हैं। यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रेटिना और लेंस के लिए वरदान हैं। रोजाना गाजर खाने से न सिर्फ आंखों की रोशनी बनी रहती है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दृष्टि कमजोर होने की संभावना भी कम होती है। इसके अलावा गाजर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कच्ची या हल्की पकी गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह शरीर में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है।

गाजर वजन नियंत्रण में भी सहायक है। इसमें पानी की मात्रा लगभग 88 प्रतिशत होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ लगता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर और रफेज होते हैं, जो भूख को नियंत्रित करते हैं। श्रद्धा कपूर की तरह आप भी स्वस्थ सेहत के लिए गाजर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article