हेल्थ

सर्दियों में मूंगफली खाने से क्या फायदे होते हैं?

  • Edited by: Vineet
  • Updated Dec 9, 2025, 07:00 AM IST

Sardi mein mungfali khane ke fayde: सर्दियों में मूंगफली एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करती है, जो शरीर को गर्म रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और ताकत देने में मदद करती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट और विटामिन दिल, दिमाग, त्वचा और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। सही समय और सही तरीके से मूंगफली खाने से इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं।

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

Sardi mein mungfali khane ke fayde: सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म, मजबूत और रोगों से लड़ने लायक बनाने के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी होता है। ऐसे समय में मूंगफली एक सस्ता, आसान और बेहद असरदार सुपरफूड बनकर सामने आती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, अच्छे फैट और जरूरी पोषक तत्व शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ ऊर्जा भी देते हैं। सही तरीके और सही समय पर इसका सेवन करने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे - Sardi mein mungfali khane ke fayde

आयुर्वेद में मूंगफली का औषधीय महत्व

आयुर्वेद में मूंगफली को प्राकृतिक औषधि के रूप में माना गया है। यह शरीर में वात दोष को संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे जोड़ों के दर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं। मूंगफली शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है।

दिल और कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद

मूंगफली में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करती है। इससे हार्ट ब्लॉकेज और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज और वजन पर मूंगफली का असर

मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देती। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक सुरक्षित और फायदेमंद स्नैक मानी जाती है। इसके अलावा, मूंगफली वजन बढ़ाने और घटाने दोनों में मददगार है। सही मात्रा में और सही समय पर खाने से यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ओवरईटिंग से बचाती है।

स्किन और ब्रेन के लिए पोषण का खजाना

मूंगफली में मौजूद विटामिन बी-12 और हेल्दी फैट दिमाग को पोषण देते हैं और याददाश्त को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है और ड्राइनेस की समस्या कम होती है। सर्दियों में जब त्वचा रूखी होने लगती है, तब मूंगफली बेहद फायदेमंद साबित होती है।

सही समय और सही तरीके से सेवन - Sardi Mein Mungfali Kaise Khaye

मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच माना जाता है। रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि यह पचने में भारी होती है। मूंगफली को गुड़ या शहद के साथ खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इसके अलावा, मूंगफली का चूरमा बनाकर उसमें आटा और तिल मिलाना भी एक बेहद पौष्टिक विकल्प है।

Inputs: IANS

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article