हेल्थ

कब्ज की समस्या ने कर दिया है परेशान,बिना दवाओं के घर पर करें ठीक, सद्गुरु ने बताए आसान घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2023, 04:26 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। आज के समय में कई लोग बाहर के ऑयली और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं जिसका सीधा असर पेट पर होता है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी होती है।

Image

Sadhguru jaggi vasudev

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान का असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। आज के समय में कई लोग बाहर के ऑयली और अनहेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं जिसका सीधा असर पेट पर होता है। इसकी वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी होती है। कब्ज भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। अनहेल्दी फूड्स खाने की वजह से कई लोग कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं।

कब्ज की समस्या होने पर पेट हमेशा भारी-भारी रहता है, मल त्याग करने में दिक्कत होती है साथ ही पेट में ऐंठन और समय-समय पर असहनीय दर्द भी महसूस होती है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का भी सेवन करते हैं। फिर भी पूरी तरह से इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

हाल ही में ईशा फाउंडेशन के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव (Sadhguru Jaggi Vasudev) ने कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताया है जिसकी मदद से आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं किन घरेलू नुस्खे की मदद से आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज से छुटकारा दिलाए Sadhguru के घरेलू उपाय

वॉटर रिच फूड्स का करें सेवन

शरीर में पानी की कमी की वजह से भी कब्ज की समस्या होती है। ऐसे में सद्गुरु ये सलाह देते हैं कि अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। इसके लिए आप अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। कुछ सब्जियों में 70 फीसदी से ज्यादा पानी होता है। वहीं फलों में 90 फीसदी तक पानी होता है। ऐसे में आप फलों और सब्जियों का सेवन जरूर करें।

मील्स के बीच में रखें गैप

समय-समय पर कुछ ना कुछ खाने की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। ऐसे में मील्स के बीच में कुछ देर का गैप रखें। 2-3 घंटे के अंतराल पर ही मील्स लें। इससे आप कब्ज की समस्या से खुद को बचा सकते हैं।

घी का करें सेवन

घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। ऐसे में अपनी डाइट में आप घी को जरूर शामिल करें।

डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन ना करें

डेयरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन करने से मल त्याग में दिक्कत होती है। ऐसे में इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article