हेल्थ

डायबिटीज की चमत्कारी दवा है ये सुंदर सा फूल, फायदे जानकर देखते ही तोड़ने भागेंगे लोग

शरीर में यदि डायबिटीज का रोग हो जाए तो इससे कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम और पैदा हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आसपास एक ऐसा पौधा भी मौजूद है जिसके फूल डायबिटीज में औषधि का काम करता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Image

sadabahar flower for diabetes

शरीर में इंसुलिन हार्मोन की वजह से ही हमारा ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित बना रहता है। वहीं जब हमारे पैंक्रियाज के बीटा सेल्स इन एक्टिव हो जाते हैं तो हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है, जिसे सामान्य भाषा में डायबिटीज कहा जाता है। डॉक्टरों की मानें तो डायबिटीज होने पर इसका इलाज कर पाना संभव नहीं है यह केवल कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन आयुर्वेद की मानें तो खानपान लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके आयुर्वेदिक औषधियों से इसे पूरी तरह ठीक भी किया जा सकता है। ऐसे ही एक चमत्कारिक फूल के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल डायबिटीज जैसे रोग में औषधि की तरह किया जाता है।

डायबिटीज में सदाबहार के फूल के फायदे

आयुर्वेद में सदाबहार के फूल को डायबिटीज का कारगर इलाज बताया गया है। यह आपके पैंक्रियाज की बीटा सेल्स को एक्टिव कर देता है। जिससे आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा नॉर्मल होने लगती है। इंसुलिन हार्मोन हमारे ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। जिससे हमें डायबिटीज जैसी समस्या से निजात मिलती है।

कैसे करें सेवन?

सदाबहार के फूल से पूरा लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आप इसका इस्तेमाल भी सही तरीके से करें। इसके लाभ के लिए आप इस फूल को सीधा चबाकर भी खा सकते हैं इसके अलावा खीरा, टमाटर और करेले के जूस के साथ भी 4-5 फूल मिलाकर खा सकते हैं। यह आपके डायबिटीज को तेजी से कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article