हेल्थ

वनवास में ये खास फल खाकर प्रभु श्रीराम ने गुजारे थे 14 साल, खाने से मिलते हैं ये गजब फायदे

Ram kand mool benefits in hindi (राम कंदमूल फल के फायदे): रामायण काल से जुड़ा राम कंदमूल फल बहुत ही गुणकारी होता है, मान्यता है कि वनवास में श्रीराम ने यही फल खाया था। धार्मिक महत्व के साथ साथ बता दें कि इस फल को खाने से वेट गेन, हेयर फॉल या पेट आदि की दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं। यहां देखें वनवास में राम जी क्या खाते थे, राम कंदमूल के फायदे

Image

Ram kandmul phal ke fayde kya hai ram kand mool fruit benefits in hindi

Ram kand mool benefits in hindi (राम कंदमूल फल के फायदे): अच्छे स्वास्थ्य के प्राकृतिक और पौष्टिक चीजें खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, ऐसे में खुद प्रभु श्रीराम जो फल खाते थे उसका सेवन तो कितना ज्यादा चमत्कारी होगा। मान्यताओं के अनुसार वनवास में श्रीराम और माता सीता खास जंगली फल खाते थे, जो स्वाद के साथ साथ सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। बता दें कि वनवास में राम जी खास राम कंद मूल नाम के फल का सेवन किया करते थे, जो किसी खेत में नहीं बल्कि अपने आप ही जंगल में उग जाता है। ये खास फल कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंद्र प्रदेश तो तमिलनाडु के हिस्सों में पाया जाता है। जिसे खास तरीके से काटा जाता है और मसाला लगाकर बेचा भी जाता है। यहां देखें राम कंद मूल फल की कीमत और राम कंद मूल के फायदे क्या हैं।

राम कंद मूल के फायदे क्या हैं, Ram Kand Mool tree benefits in Hindi

राम जी के इस प्रिय फल को उगने में करीब 12 से 15 साल का समय लगता है और ये दिखने में पेड़ के तने जैसा होता है जिसकी पतली पट्टियां काटकर खाई जाती है। यहां देखें राम कंद मूल खाने के फायदे क्या हैं -

वैट लॉस

राम कंद मूल फल खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ लगता है। खासतौर से अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसे में राम कंद मूल फल खाना आपके लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसको खाने से मेटाबॉलिज्म भी दुरुस्त होता है।

पेट की गड़बड़

पेट में किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत है, तो वो भी ये खास कंद मूल खाकर दूर की जा सकती है। कब्ज, पेट दर्द, पेट में मरोड़ आदि की दिक्कत है तो राम कंद मूल बहुत लाभकारी होता है, ये मल त्याग करने में बहुत आसानी लाता है।

जोड़ों का दर्द

जोड़ों में, हड्डियों में या मांसपेशियों में अत्यधिक दर्द है तो ऐसे में भी राम कंद मूल फल बहुत अच्छा माना जाता है। इस खास फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया, जोड़ों के दर्द, सूजन आदि की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

अस्थमा

राम कंद मूल फल खांसी, अस्थमा, कंजेशन तो ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए भी बहुत ज्यादा उपयोगी माना जाता है।

हालांकि राम कंद मूल को नियंत्रित मात्रा में ही खाना चाहिए, अगर आप इसको बहुत ज्यादा खा लेते हैं तो पेट में जहर का रूप ले सकता है। और पेट में दर्द आदि की समस्या भी पैदा कर सकता है, आमतौर पर आपको राम कंद मूल की दो तीन स्लाइस ही खानी चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article