Ayurveda For Belly Fat Loss: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं। 9-5 देखते ही देखते 9-12 बन जाता है और बिस्तर और कुर्सी पर पड़े रहने की वजह से पेट की चर्बी बढ़ जाती है। हालांकि, हमारी अनहेल्दी डाइट भी इसका कारण है। लेकिन अब वक्त है खुद पर ध्यान देकर वजन कम करने का। अगर आप वजन कम नहीं कर पा रहे हैं या आपके पास जिम जाने का और एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो आप आयुर्वेद की तरफ जा सकते हैं। आर्युवेद में भी वजन कम करने के कई सारे तरीके बताए गए हैं। एक तरीका तो वैद्य जगदीश सुमन ने ही बताया है। वैद्य जगदीश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक आयुर्वेदिक पाउडर के बारे में बताया है, जो जल्द से जल्द वेट लॉस कराती है और आपकी चर्बी को कम करती है। इसे कैसे बनाना है और कैसे खाना है, इसके बारे में आप यहां से जान सकते हैं।
सामग्री-
1) अमरबेल पाउडर- 200 ग्राम
2) काली मिर्च पाउडर- 30 ग्राम
3) कीड़ा जड़ी पाउडर- 1 ग्राम
4) धामा मिश्री पाउडर- 25 ग्राम
बनाने की विधि-
इस चमत्कारी पाउडर को बनाने के लिए सबसे पहले अमरबेल पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कीड़ा जड़ी पाउडर और धागा मिश्री पाउडर को अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसे साफ और सूखे कंटेनर में रख लें। अगर यह चीजें साबुत मिलती हैं, तो इन्हें एक साथ पीसकर पाउडर बना लें और स्टोर करें।
इस्तेमाल करने का तरीका-
वैद्य जगदीश सुमन जी ने वीडियो में बताया है कि इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है। अगर आप जल्दी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इस मिश्रण का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक चम्मच पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर सुबह खाली पेट पिएं। वैद्य जी के अनुसार आपको 15 दिन में ही रिजल्ट दिखने लगेगा।
