हेल्थ

प्रेग्नेंसी में क्या खाने से बच्चा होगा सुपर स्मार्ट, तेज दिमाग वाले बच्चों की मां खाती हैं ये 5 ब्रेन फूड

  • Authored by: Vineet
  • Updated Dec 7, 2025, 05:45 PM IST

Pregnancy Brain Food Hindi: प्रेग्नेंसी के दौरान सही डाइट बच्चे के दिमागी विकास के लिए बहुत जरूरी होती है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा तेज दिमाग और समझदार बने, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास ब्रेन फूड जरूर शामिल करने चाहिए। इस लेख में हम बता रहे हैं 5 ऐसे साइंटिफिकली वेरिफाइड सुपरफूड, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के ब्रेन डेवलपमेंट को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

तेज दिमाग वाले बच्चों की मां खाती हैं ये 5 ब्रेन फूड

तेज दिमाग वाले बच्चों की मां खाती हैं ये 5 ब्रेन फूड (Pic - AI / Istock)

Pregnancy Brain Food Hindi: हर मां का सपना होता है कि उसका बच्चा समझदार, तेज दिमाग वाला और हेल्दी पैदा हो। लेकिन बहुत कम महिलाएं जानती हैं कि बच्चे की बुद्धि का विकास सिर्फ जन्म के बाद नहीं, बल्कि गर्भ में ही शुरू हो जाता है। इस समय मां जो खाती है, वही पोषण सीधे बच्चे तक पहुंचता है। सही डाइट न सिर्फ बच्चे के शरीर, बल्कि उसके ब्रेन डेवलपमेंट में भी बड़ी भूमिका निभाती है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे 5 ब्रेन फूड, जो प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को सुपर स्मार्ट बनाने में मदद करते हैं।

अखरोट और बादाम

अखरोट और बादाम को ब्रेन फूड यूं ही नहीं कहा जाता। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चे के दिमाग की कोशिकाओं के विकास में मदद करता है। प्रेग्नेंसी में रोज भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने से बच्चे की याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होती है। यह मां की एनर्जी को भी बनाए रखते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी सब्जियां फॉलिक एसिड का बेहतरीन सोर्स होती हैं। फॉलिक एसिड बच्चे के ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड यानी रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। अगर मां अपनी डाइट में रोज हरी सब्जियां शामिल करती है, तो बच्चे का नर्वस सिस्टम मजबूत होता है और दिमागी बनावट बेहतर तरीके से होती है।

अंडा

अंडा प्रेग्नेंसी के दौरान सबसे फायदेमंद फूड्स में से एक माना जाता है। इसमें कोलीन (Choline) नामक तत्व पाया जाता है, जो बच्चे के ब्रेन मेमोरी सेंटर के विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा अंडे में मौजूद हाई क्वालिटी प्रोटीन बच्चे की ग्रोथ को सपोर्ट करता है और मां को भी कमजोरी महसूस नहीं होने देता।

दूध और दही

दूध और दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयोडीन और विटामिन-डी पाए जाते हैं, जो बच्चे के ब्रेन और नर्व सिस्टम के सही विकास में मदद करते हैं। रोजाना एक गिलास दूध और एक कटोरी दही लेने से मां की हड्डियां भी मजबूत रहती हैं और बच्चे के दिमाग को जरूरी पोषण मिलता है। यह फूड्स पचाने में भी आसान होते हैं।

फल और बेरीज

सेब, केला, संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी विटामिन से भरपूर होते हैं। ये बच्चे के ब्रेन सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और उसकी फोकस करने की क्षमता को मजबूत करते हैं। रोज अलग-अलग रंग के फल खाने से मां और बच्चे दोनों को पूरा पोषण मिलता है और इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है।

अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर तेज दिमाग वाला और समझदार बने, तो प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी है। ये 5 ब्रेन फूड न सिर्फ साइंटिफिकली वेरिफाइड हैं बल्कि आसानी से हर घर में मिल भी जाते हैं। थोड़ी-सी समझदारी और सही खान-पान आपके बच्चे के भविष्य को मजबूत बना सकता है।

Vineet
Vineet author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article