Weight Loss Diet Plan: खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने आज बड़ी संख्या में लोगों को मोटापे की गिरफ्त में डाल दिया है। मोटापा दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही एक हेल्थ संबंधी समस्या है। जो अपने साथ कई और भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम को लेकर आता है। ओवरवेट होने पर शरीर को कई तरह की बीमारियां अपना घर बना लेती हैं, जिसमें बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और जानलेवा कैंसर तक भी शामिल हैं। हालांकि आज लोगों में फिटनेस को लेकर काफी जागरुकता सामने आई है, लेकिन वजन घटाने के लिए सही तरीके का इस्तेमाल करना भी बहुत जरूरी है। आज हम आपको वेट लॉस के लिए OMAD Diet के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये डाइट प्लान और क्या हैं इसके फायदे?
OMAD Diet क्या है?
OMAD Diet इंटरमिटेंट फास्टिंग का ही एक ज्यादा असरदार तरीका है। इसका पूरा नाम One Meal A Day है। यानी जो व्यक्ति इस डाइट को फॉलो करता है उसे दिन में केवल एक बार ही खाना होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो वेट लॉस के लिए ये काफी प्रभावी तरीका साबित होता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी तेज कर देता है।
सेलिब्रिटीज की पसंद
एक इंटरव्यू के दौरान OMAD Diet की बात करते हुए बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन कह रही हैं कि वह आजकल One Meal A Day डाइट को फॉलो कर रही हैं। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे हेल्दी रहने का बेहद प्रभावी उपाय मान रहे हैं। इस प्लान में आपको दिनभर में केवल एक बार हेल्दी और पोषण से भरपूर डाइट लेनी होती है, और बाकी के बचे हुए दिन में केवल आप पानी ही पी सकते हैं।
OMAD Diet के फायदे
- वेट लॉस के लिए OMAD Diet को सबसे ज्यादा फॉलो किया जा रहा है, क्योंकि इसमें आपका कैलोरी इंटेक काफी कम हो जाता है।
- इसके अलावा OMAD Diet फॉलो करने से आपकी इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बेहतर होती है, जिससे डायबिटीज में तेजी से लाभ मिलता है।
- OMAD Diet आपकी उम्र को भी बढ़ा सकती है, क्योंकि इससे आपके शरीर का ऑक्सीडेटिव तनाव कम हो जाता है।
- इसके साथ ही OMAD Diet फॉलो करने से आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होने लगती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
