China Virus News in Hindi: साल 2019 में चीन से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया भर में खूब तबाही मचाई थी। जिससे लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी वैज्ञानिकों ने एक नए बैट वायरस की खोज की है, जो कोरोना से मिलता जुलता बताया जा रहा है। इस वायरस का नाम HKU5-CoV-2 रखा गया है। मीडिया की खबरों की मानें तो ये वायरस भी इंसानों को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि ये वायरस उसी रिसेप्टर से जुड़ा है, जिससे SARS-CoV-2 जुड़ा हुआ था। SARS-CoV-2 ही वो वायरस था जिसने दुनिया भर में कोरोना जैसी महामारी को जन्म दिया था। आइए जानते हैं इस नए वायरस और इसके खतरे के बारे में...
कितना खतरनाक है ये वायरस?
चीन में इस वायरस पर हुए अध्ययन का नेतृत्व चीनी वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने किया है। उन्हें बताया कि नए वायरस की खोज ने भविष्य में एक और महामारी के खतरे को जन्म दे दिया है। इस वायरस ने लोगों और सरकार की चिंता काफी बढ़ा दी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि HKU5-CoV-2 की संक्रमण क्षमता काफी कम है, इसलिए ये कोविड-19 के जैसे फैलेगा इस बात की संभावना काफी कम है।
क्या अगली महामारी का बढ़ रहा खतरा?
शोध में इस वायरस की इंसानों को संक्रमित करने की प्रवृति तो सामने आई है, लेकिन एक्सपर्ट इसे लेकर बहुत अधिक चिंता न करने की सलाह भी दे रहे हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो सभी तरह के बैटवायरस इंसानों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कोविड-19 में सामने आया SARS-CoV-2 ऐसा वायरस था, जिसकी संक्रमण की क्षमता बहुत ज्यादा थी। जबकि हाल ही में सामने आए इस नए वायरस में संक्रमण की क्षमता काफी के है। इसलिए इससे किसी तरह की महामारी की संभावना अभी नहीं है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
