National Dengue Day 2025 : डेंगू देश में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। जो बारिश का मौसम शुरू होते ही तेजी से फैलता है। हर साल डेंगू के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हर साल 16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य डेंगू के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना और रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देना है। हर साल सरकार 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाती है। जो हमें याद दिलाता है कि डेंगू की उचित देखभाल और जागरूकता बेहद जरूरी है। आज हम आपको राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 की थीम, डेंगू के लक्षण और इससे बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस थीम 2025
राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम तैयार की जाती है। जिसका उद्देश्य उस वर्ष के अभियान पर फोकस करना होता है। हालांकि इस साल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस थीम 2025 की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। जिसकी जल्द घोषणा की जाने की उम्मीद है। हालांकि डेंगू की रोकथाम और इसके बचाव के उपायों के लिए थीम बनाए जाने की उम्मीद है।
डेंगू के प्रमुख लक्षण - Symptoms Of Dengue In Hindi
मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रमण डेंगू के नाम से जाना जाता है। जिससे पीड़ित व्यक्ति को कई तरह के लक्षण देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको डेंगू के प्रमुख लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- तेज बुखार।
- तेज सिरदर्द।
- आंखों के पीछे दर्द।
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
- उल्टी और जी मिचलाना।
- त्वचा पर लाल चकत्ते।
- नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव।
- उल्टी या मल में खून आना।
- सांस लेने में कठिनाई।
डेंगू से बचाव के उपाय - Prevention Tips of Dengue
- डेंगू से बचाव का सबसे आसान उपाय मच्छरों को पैदा होने से रोकना है। इसके लिए अपने-आसपास पानी का जमाव न होने दें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं।
- सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल घर से बाहर निकलते समय जरूर करें।
- अपने आसपास सफाई बनाए रखें और घर के आसपास कचरा इकट्ठा न होने दें।
