हेल्थ

बुढ़ापे तक रखना है दिल को जवान तो रोज सुबह करें ये काम, हार्ट रोगों से पक्का बचाव

अनियमित दिनचर्या और लगातार बढ़ते तनाव ने लोगों में हार्ट रोगों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। आज हम आपको रोज सुबह करने के कुछ काम बताने जा रहे हैं, जो आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं दिल की सेहत के लिए कुछ हेल्थ टिप्स...

Image

morning tips for healthy heart (Photo - Canva)

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का मरीज बना रही है। जिसमें कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके हम अपने जीवन में दिल की बीमारियों से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं। आज हम आपको खासकर सुबह की दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव बताने जा रहे हैं। जो आपके दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये आपको दिल की बीमारियों से भी बचाने में मदद करेंगे।

मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज

रोज सुबह की वॉक और हल्की एक्सरसाइज आपकी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। रोजाना सुबह खुली हवा में सांस लेना और तेज कदमों से चलना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल सुधरता है और रक्त संचार बेहतर होता है। हेल्थ शोधों में भी साबित हुआ है कि सुबह 30 मिनट व्यायाम आपको हार्ट अटैक से बचा सकता है।

मेडिटेशन जरूर करें

दिल का सीधा संबंध दिमाग से होता है,इसलिए दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप रोजाना सुबह मेडिटेशन जरूर करें। लगातार बढ़ता तनाव, गुस्सा, और नकारात्मकता आपकी हार्ट हेल्थ को खराब करने में सबसे बड़ा रोल प्ले करते हैं।

इसलिए आप रोज सुबह 15-20 मिनट मेडिटेशन के लिए जरूर निकालें। ये आपके हार्मोनल बैलेंस को दुरुस्त करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने नाश्ते का ख्याल भी रखना चाहिए। क्योंकि नाश्ता आपके दिन की पहली मील होता है और दिन भर ऊर्जा देता है। इसलिए इसे हेल्दी और बैलेंस होना चाहिए। नाश्ते में ओट्स, फल, अंकुरित अनाज, ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन टी या दूध जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। नाश्ते में आपको बहुत ज्यादा तेल और मसालेदार खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article