हेल्थ

मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं कौन सी हैं, बारिश में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं

Monsoon Mein Hone Wali Bimariyan: मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट की बीमारियां, टायफॉइड, फूड पॉइजनिंग, स्किन इंफेक्श और आंख-खान में संक्रमण आदि लोगों को बहुत परेशान करती हैं। ये आपके व परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित कर सकती हैं। इसके लिए यह पता होने जरूरी है कि बारिश में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं, चलिए जानते हैं इनके बारे में....

Image

Barish Mein Hone Wali Bimariyan

Monsoon Mein Hone Wali Bimariyan: मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जैसे ही बरसात का मौसम शुरू होता है, वैसे ही कई तरह की बीमारियां हमारे आसपास घूमने लगती हैं। कहीं मच्छर पनपते हैं, तो कहीं गंदा पानी बीमारियों का घर बन जाता है। एक तरफ बारिश की ठंडी-ठंडी फुहारें अच्छी लगती हैं, लेकिन दूसरी तरफ वायरल फीवर, डेंगू, टायफॉइड और स्किन की प्रॉब्लम्स जैसे रोग परेशान करने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पहले से जान लें कि मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं कौन-कौन सी हैं। बा्रिश में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं और उनसे बचने के आसान तरीके जानने के लिए हमने बात की डॉ. मोहित शर्मा से, जो अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं कौन सी हैं - Most Common Monsoon Disease In Hindi

  • वायरल फीवर और फ्लू
  • डेंगू और चिकनगुनिया
  • टायफॉइड
  • फूड पॉइजनिंग
  • स्किन इंफेक्शन
  • आंख और कान का संक्रमण
  • वायरल फीवर और फ्लू
Monsoon Mein Hone Wali Bimariyan

Monsoon Mein Hone Wali Bimariyan

मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं - Common Monsoon Disease In Hindi

मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में तो अब आप जान चुके हैं, मगर अमृता हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मोहित शर्मा की मानें तो ये कैसे होती हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है, इसकी जानकारी होना भी बहुत जरूरी है। इसकी मदद से आपको अपने परिवार के सदस्य और बच्चों को भी सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है।

वायरल फीवर और फ्लू

बारिश के मौसम में तापमान बदलता रहता है, जिससे शरीर पर असर पड़ता है। ऊपर से हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे वायरस तेजी से फैलते हैं। इसके लक्षण होते हैं जैसे हल्का या तेज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और कभी-कभी सिरदर्द भी। इससे बचने के लिए ये टिप्स फॉलो करें,

  • बारिश में भीगने से बचें
  • घर आने पर तुरंत कपड़े बदलें
  • गुनगुना पानी पिएं और आराम करें
Common Monsoon Diseases In Hindi

Common Monsoon Diseases In Hindi

डेंगू और चिकनगुनिया

ये दोनों बीमारियां मच्छरों से फैलती हैं, जो बारिश के बाद रुके हुए पानी में पैदा होते हैं। डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं, और चिकनगुनिया में जोड़ों का दर्द बहुत बढ़ जाता है। इसमें बुखार, शरीर टूटना और स्किन पर चकत्ते जैसे आम लक्षण दिखते हैं। इससे बचाव के लिए ये टिप्स अपनाएं,

  • घर और आसपास पानी जमा न होने दें
  • मच्छरदानी का इस्तेमाल करें
  • फुल स्लीव्स कपड़े पहनें

टायफॉइड

बारिश में अकसर पानी और खाना दूषित हो जाता है। ऐसे में टायफॉइड जैसी बीमारियां फैलती हैं। इसमें बुखार लंबे समय तक रहता है, सिरदर्द, उल्टी, भूख न लगना और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में बचने के लिए आप ये कर सकते हैं,

  • सिर्फ साफ और घर का बना खाना खाएं
  • बाहर के खुले खाने से बचें
  • साफ पानी ही पिएं, बेहतर है कि उबालकर पिएं

फूड पॉइजनिंग

बारिश में नमी के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है। अगर हम स्ट्रीट फूड, कटे-फटे फल या दूषित चीजें खा लेते हैं तो पेट खराब हो सकता है। इसके लक्षण आम होते हैं जैसे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और थकावट आदि। इससे बचना है तो इन बातों का ध्यान रखें,

  • ताजा और गरम खाना खाएं
  • बाहर खाने से बचें
  • बासी खाने को दोबारा गरम करके भी न खाएं
Monsoon Mein Hone Wali Swasthya Samasyayen

Monsoon Mein Hone Wali Swasthya Samasyayen

स्किन इंफेक्शन

नमी ज्यादा होने की वजह से बारिश में त्वचा पर फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। खासकर जो लोग ज्यादा पसीना करते हैं या देर तक गीले कपड़ों में रहते हैं, उन्हें रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। इससे बचने के लिए,

  • सूती कपड़े पहनें
  • शरीर को सूखा और साफ रखें
  • नहाने के बाद टैल्कम या एंटी-फंगल पाउडर लगाएं

आंख और कान का संक्रमण

बारिश में आंखों और कानों में गंदा पानी जाने से इंफेक्शन हो सकता है। आंखें लाल होना, पानी आना, या खुजली कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण हैं। कान में फंगल इन्फेक्शन होने पर दर्द और खुजली हो सकती है। इससे बचने के लिए बचने के लिए ये ध्यान रखें,

  • गंदे हाथों से आंखें न छुएं
  • नहाने के बाद कान अच्छी तरह सुखाएं
  • किसी और की तौलिया या रुमाल का इस्तेमाल न करें

अब आप जान चुके हैं कि मॉनसून में होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं कौन-कौन सी हैं और बारिश में कौन सी बीमारियां सबसे ज्यादा परेशान करती हैं। तो अगली बार जब बारिश शुरू हो, तो सिर्फ भीगने का मजा ही न लें, बल्कि अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। थोड़ी सी साफ-सफाई और सतर्कता आपको इन बीमारियों से दूर रख सकती है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article