हेल्थ

बरसात में नहीं जा पा रहे जिम और पार्क, तो घर में करें ये एक्सरसाइज, सेहत पर नहीं आएगी कोई आंच

Indoor Exercises For Monsoon : मानसून का मौसम शुरु हो चुका है, ऐसे में लगातार बारिश के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोगों का एक्सरसाइज शेड्यूल भी खराब हो जाता है। ऐसे में आप घर के अंदर भी कुछ कारगर एक्सरसाइज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Image

घर में करने वाली एक्सरसाइज (फोटो - Canva)

Indoor Exercises For Monsoon : मानसून का मौसम आपको भीषण गर्मी से तो राहत जरूर दिलाता है, लेकिन ये अपने साथ कई तरह की मुश्किलें भी लेकर आता है। जी हां मानसून में आपको संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है, वहीं इस मौसम में आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है। जिससे बीमारियों का खतरा और भी प्रबल हो जाता है। हालांकि कुछ लोग अपनी सेहत के लिए काफी जागरूक होते हैं, और रोजाना एक्सरसाइज भी करते हैं, लेकिन बारिश आपके इस हेल्दी रूटीन में बाधा बन सकती है। मानसून में यदि आप घर से बाहर निकलकर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे है, तो आपको घर में कुछ एक्सरसाइज को करने का अभ्यास बना लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको कुछ इनडोर एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं।

योगासन

घर में अंदर रहते हुए आप योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। जी हां ये योगासन आपके शरीर के साथ-साथ मन को भी हेल्दी रखने में मदद करते है। इसमें आप कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका जैसे प्राणायाम और ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे आसनों का अभ्यास कर सकते हैं। इन सभी योगासनों को आप आसानी से घर के अंदर अभ्यास कर सकते हैं।

वॉडी वेट ट्रेनिंग

यदि आपको वेट ट्रेनिंग करने की आदत है, तो आप घर में बिना किसी अधिक तामझाम के अपने खुद के वजन से भी वेट ट्रेनिंग का अभ्यास कर सकते हैं। इसे लिए आप पुश-अप्स, स्क्वॉट्स, प्लैंक, लंजेस जैसी एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

कार्डियो एक्सरसाइज

यदि आप वेट लॉस जर्नी करना चाहते हैं, तो आप अपने घर के अंदर कार्डियो एक्सरसाइज भी आसानी से कर सकते हैं। जी हां इसके लिए आपको स्किपिंग का अभ्यास शुरु करना चाहिए। इसके साथ ही स्टैंडिंग रनिंग भी कार्डियो का एक कारगर प्रकार है। रोजाना 15-20 मिनट का कार्डियो आपकी वेट लॉस जर्नी में पंख लगा देगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article