Best Monsoon Fruits And Vegetables In Hindi (मॉनसून में बेस्ट फल और सब्जियां): जैसे ही बारिश आती है, सुकून के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मौसम में नमी के कारण वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, डेंगू, टाइफाइड जैसी बीमारियां चारों तरफ फैलने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी इम्यूनिटी को इतना मजबूत बना लें कि ये बीमारियां हमारे पास भी न फटकें। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इम्यूनिटी बढ़ाएं कैसे?
तो आपको बता दें कि ऐसे में अपने खाने में कुछ खास बरसाती फल और सब्जियां शामिल करने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। ये न सिर्फ टेस्टी होती हैं बल्कि शरीर को अंदर से ताकत देती हैं और संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं। यह बरसात के मौसम में सेहत को दुरुस्त रखने का हेल्दी और टेस्टी तरीका है। अब आप सोच रहे होंगे कि मॉनसून में कौन से फल और सब्जियां बेस्ट रहेंगे? यह जानने के लिए हमने बात की डॉ. मोहित शर्मा से, जो अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 सुपरफूड्स के बारे में।
मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियां- Fruits And Vegetables To Increase Immunity In Monsoon Season In Hindi
- नींबू
- आम
- अनानास
- भुट्टा
- ककड़ी
- टमाटर
- जामुन
- मशरूम
- केला
- गाजर
मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाएं इन 10 फल-सब्जियों से - Best Fruits And Vegetables For Monsoon Season In Hindi
अब आप जान चुके हैं कि आखिर मॉनसून में कौन से फल और सब्जियां आपको खाने चाहिए। लेकिन इसके साथ आपको यह जानकारी भी होना बहुत जरूरी है कि ये कैसे आपकी सेहत को लाभ देते हैं और बीमारियों को दूर रखने में मदद करते हैं। यह जानने के लिए आगे पढ़ें..
मॉनसून के लिए बेस्ट फल - Best Fruits For Monsoon Season
नींबू
नींबू विटामिन C से भरपूर होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाता है। रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से मॉनसून में बीमारियां दूर रहती हैं।
आम
गर्मियों का राजा आम अभी भी मिल जाता है। इसमें मौजूद विटामिन्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और शरीर को ऊर्जा से भर देते हैं।
अनानास
इस मौसम में अनानास खाना पाचन में मदद करता है और इसमें मौजूद एंजाइम्स शरीर को वायरल इंफेक्शन से बचाते हैं।
जामुन
जामुन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पाचन सुधारते हैं और ब्लड शुगर को भी बैलेंस करते हैं।
केला
केला तुरंत एनर्जी देता है और पाचन में मदद करता है। मॉनसून में जब भूख न लगे या थकावट हो, तो केला खाना बढ़िया रहता है।
मॉनसून के लिए बेस्ट सब्जी - Best Vegetables For Monsoon
भुट्टा
भुट्टे में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट को दुरुस्त रखते हैं और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।
ककड़ी
बारिश के मौसम में ककड़ी खाना बॉडी को ठंडा और साफ रखता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। सब्जी हो या सलाद, इसे जरूर शामिल करें।
मशरूम
मशरूम में भरपूर प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। इसे हल्का पका कर खाएं।
गाजर
गाजर विटामिन A का अच्छा स्रोत है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और आंखों की रोशनी को भी बेहतर बनाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
