हेल्थ

रोज दूध के साथ लें सिर्फ 1 चम्मच कदूद के बीज, दिल को स्वस्थ रखने के साथ ये 6 समस्याएं होंगी दूर

Milk And Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: अगर आप दूध के साथ में नियमित कद्दू के बीज का सेवन करें, तो इससे सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाता है। हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती और उनके बेहतर विकास में यह मदद करता है। इस लेख में जानें इसके गजब के फायदे।

Image

Milk And Pumpkin Seeds Benefits

Photo : Shutterstock.com

Milk And Pumpkin Seeds Benefits In Hindi: दूध और इससे बने उत्पाद सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। ये पोषण से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट तीनों ही मैक्रोन्यूट्रिएंट्स संतुलित मात्रा में होते हैं। ये सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि नियमित दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। ये हमारे शरीर को मजबूत बनाता है। हड्डियों व मांसपेशियों की मजबूती और उनके बेहतर विकास में यह मदद करता है। वहीं, जब दूध का सेवन किसी अन्य स्वस्थ फूड के साथ किया जाता है, तो यह सेहत के लिए और भी लाभकारी बन जाता है। आपको बता दें कि अगर आप दूध के साथ में नियमित कद्दू के बीज का सेवन करें, तो इससे सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। कद्दू के बीज में हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। दूध और कद्दू के बीज साथ में खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

दूध और कद्दू के बीज खाने के फायदे - Milk And Pumpkin Seeds Benefits In Hindi

हड्डियां बनाए मजबूत

रोज दूध के साथ कद्दू के बीज खाने से हड्डियां मजूबत होती हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाए

विटामिन बी, ई और अन्य जरूरी पोषक तत्व के साथ-साथ शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह कॉम्बिनेशन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में लाभकारी है। यह आपको जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने, संक्रमण और वायरल फ्लू की चपेट में आने से बचाते हैं।

मांसपेशियां बनाए मजबूत

मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में दूध और कद्दू के बीज लाभकारी हैं। जो लोग दुबले-पतले और कमजोर हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद हैं।

दिल को रखे स्वस्थ

दूध और कद्दू के बीज खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह हृदय रोगों के खतरे को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

रात में आती है अच्छी नींद

जिन लोगों को रात में नींद न आने की समस्या रहती है, दूध और कद्दू के बीज का सेवन करने से उनकी समस्या दूर हो सकती है। यह आपकी अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करते हैं।

पुरुषों में बढ़ाए स्पर्म काउंट

कमजोर प्रजनन क्षमता, शुक्राणुओं की खराब गुणवत्ता और यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने में दूध और कद्दू के बीज लाभकारी हैं। इनका सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article