Meal Timing Importance: आजकल ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। कोई वजन कम करने की कोशिश कर रहा है, कोई फिट रहने के लिए हेल्दी खाना खा रहा है, तो कोई बीमारियों से बचने के लिए अपनी डाइट सुधार रहा है। लेकिन कई बार लोग एक जरूरी बात भूल जाते हैं। वे इस पर तो ध्यान देते हैं कि क्या खाना है, लेकिन इस पर नहीं कि कब खाना है।
हेल्थ इंफ्लुएंसर और रजिस्टर्ड डायटीशियन भव्या धीर कहती हैं कि अगर आपने हेल्दी खाना खा भी लिया, लेकिन उसे गलत समय पर खाया, तो उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। इसलिए सिर्फ खाने की क्वालिटी ही नहीं, उसकी टाइमिंग भी उतनी ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि दिनभर में खाने का सही समय क्या होना चाहिए।
सही समय पर खाना क्यों है जरूरी - healthy eating tips
हमारा शरीर भी एक तय रूटीन पर काम करता है। जब हम रोज एक जैसे समय पर खाते हैं तो शरीर उस हिसाब से खुद को तैयार रखता है। लेकिन अगर कभी बहुत देर से खाएं और कभी बहुत जल्दी, तो इसका असर भूख, ऊर्जा और पूरे दिन की दिनचर्या पर पड़ सकता है। इसलिए खाने का समय तय रखना अच्छी आदत मानी जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 45 की उम्र में भी Shahid Kapoor कैसे बने हुए हैं चॉकलेट बॉय
सुबह 8 से 10 बजे के बीच जरूर करें नाश्ता
बहुत से लोग सुबह की भागदौड़ में नाश्ता छोड़ देते हैं या काफी देर से खाते हैं। भव्या धीर के मुताबिक, सुबह 8 से 10 बजे के बीच नाश्ता कर लेना बेहतर रहता है। इससे शरीर को दिन की शुरुआत के लिए जरूरी ऊर्जा मिलती है और बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम हो सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: कौन-सी बीमारी की वजह से 3 साल तक कोमा में रहीं थाईलैंड की राजकुमारी
दोपहर 12 से 2 बजे के बीच करें लंच
दोपहर का खाना दिन की सबसे अहम मील माना जाता है। डायटीशियन के अनुसार, 12 से 2 बजे के बीच लंच करना अच्छा रहता है। इस समय शरीर खाने को अच्छी तरह इस्तेमाल कर पाता है। अगर लंच बहुत ज्यादा देर से किया जाए तो बाद में ज्यादा भूख लग सकती है।
शाम 4 से 5 बजे के बीच लें हल्का स्नैक
शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा या मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में 4 से 5 बजे के बीच कोई हल्का और हेल्दी स्नैक लिया जा सकता है। इससे अचानक लगने वाली तेज भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और रात के खाने तक पेट भी संतुलित रहता है।
रात 7 से 8 बजे के बीच कर लें डिनर
कई लोग रात का खाना बहुत देर से खाते हैं। लेकिन भव्या धीर के अनुसार, कोशिश करनी चाहिए कि डिनर 7 से 8 बजे के बीच हो जाए। इससे शरीर को खाने को आराम से इस्तेमाल करने का समय मिल जाता है और देर रात भारीपन महसूस होने की संभावना भी कम रहती है।
खाना कब खा रहे हैं मायने रखता है
अगर आप चाहते हैं कि आपके हेल्दी खाने का पूरा फायदा मिले, तो खाने के समय पर भी ध्यान देना जरूरी है। रोज एक तय समय पर ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर करने की आदत आपकी दिनचर्या को बेहतर बना सकती है। जैसा कि डायटीशियन भव्या धीर कहती हैं, अच्छे रिजल्ट पाने के लिए सिर्फ सही खाना चुनना ही नहीं, उसे सही समय पर खाना भी उतना ही जरूरी है।
