हेल्थ

डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए घर में बनाएं ये किट, इन चीजों के इस्तेमाल से पास भी नहीं आएंगे Mosquitos

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 4, 2023, 12:05 PM IST

भारत में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। खासकर दिल्ली में डेंगू मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। पिछले 5 वर्षों की तुलना में दिल्ली में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गुड़गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 के पार हो चुकी है। गुड़गांव में डेंगू के कुल मामले 201 हो गए हैं। वहीं 1 मरीज की मौत भी हो गई है।

Image

Dengue cases in india

भारत में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। खासकर दिल्ली में डेंगू मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। पिछले 5 वर्षों की तुलना में दिल्ली में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गुड़गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 के पार हो चुकी है। गुड़गांव में डेंगू के कुल मामले 201 हो गए हैं। वहीं 1 मरीज की मौत भी हो गई है। भारत में डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए इसकी रोकथाम बेहद जरूरी है। वहीं कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद लोग डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए उन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे आप खुद को और अपने परिजनों को डेंगू से बचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो डेंगू के खिलाफ लड़ाई में आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।

डेंगू बुखार से लड़ने के लिए घरमें जरूर रखें ये चीजें

मच्छर निरोधक

मच्छरों को भगाने के लिए आप घर में मच्छर निरोधक जरूर रखें। पिकारिडिन एक शक्तिशाली घटक है जो मच्छरों को दूर भगाता है। वहीं अगर आप नेचुरल तरीके से मच्छरों से बचना चाहते हैं तो सिट्रोनेला तेल, नींबू नीलगिरी तेल, या नीम तेल को शरीर पर लगा सकते हैं।

मच्छरों के काटने से रोकें

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और अपने शरीर के सभी अंगों को ढकने का प्रयास करें। ऐसा करने से आप खुद को मच्छरों से बचा सकते हैं।

पेन किलर

एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल) नामक दवा बुखार को कम करने और दर्द को कम करने में मददगार साबित होती है। डेंगू में किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इबुप्रोफेन नामक दवा दर्द से राहत, सूजन को कम करने और बुखार को कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप डेंगू बुखार से पीड़ित है तो इसके सेवन से बचें।

ओआरएस

डेंगू बुखार के दौरान शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए ओआरएस का सेवन जरूर करें।

थर्मामीटर

वहीं बुखार मापने के लिए थर्मामीटर जरूर रखें।

मच्छरदानी लगाएं

वहीं मच्छरदानी का प्रयोग करें। ये आपको मच्छरों से बचाने में मददगार साबित होगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article