हेल्थ

दिल के मरीज सर्दी में ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जरा सी लापरवाही से आ सकती है जान पर बात

Health Tips For Heart Patients: नवंबर का महीना आते ही सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। वहीं 15 नवंबर के बाद तो उत्तर भारत में तापमान में एक साथ काफी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में हार्ट पेशेंट्स को अपनी सेहत का ख्याल ज्यादा रखने की जरूरत होती है। आइए जानते है कुछ टिप्स जो आपको सर्दियों में सुरक्षित रख सकते हैं।

Image

health tips for heart patients

Lifestyle Tips for Heart Patients In Winters: दिल के मरीजों को अपनी सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है, लेकिन जब बात करें सर्दियों की तो इस समय आपको सेहत से जुड़ी कुछ जरूरी सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने पर आपको जान का खतरा तक हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दी के सीजन में तापमान कम होने से वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है, जिसका सीधा हमारी हार्ट हेल्थ पर देखने को मिलता है। ऐसे में यदि आप हार्ट पेशेंट हैं तो आपको अपनी सेहत का ख्याल ज्यादा रखना चाहिए। आज हम आपको सेहत से जुड़ी कुछ जरूरी सावधानियां बताने जा रहे हैं।

दिल के मरीज ठंड में कैसे रखें सेहत का ख्याल?

सुबह शाम घर से बाहर न निकलें

हार्ट पेशेंट्स को चाहिए कि वह सर्दी के दिनों में सुबह-शाम के समय घर से बाहर न निकलें। क्योंकि इस समय बाहर का तापमान काफी कम हो जाता है। जिससे आपकी रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। जो सीधे आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है। रक्त वाहिकाओं का सिकुड़ना आपके हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डालता है। जो आपके लिए घातक साबित हो सकता है।

शरीर को ज्यादा गर्म न करें

सर्दी के समय में शरीर को गर्म करना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर का ज्यादा तापमान भी हार्ट पेशेंट्स के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। क्योंकि ज्यादा गर्म होने पर शरीर में मौजूद रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं। जिससे आपका ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इसके लिए आपके दिल को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जो कि दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

हैवी एक्सरसाइज से बचें

सर्दी के मौसम में अपने शरीर के तापमान को एक नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी होता है। जिसके लिए शरीर को दिन भर अतिरिक्त काम करना पड़ता है। लेकिन जब हम हैवी एक्सरसाइज करते हैं, तो ऐसा करने से आपके दिल पर एक्स्ट्रा प्रेशर आता है। इसलिए ऐसे लोग जो दिल से जुड़ी समस्या से पीड़ित हैं, सर्दी में हैवी एक्सरसाइज करने से बचें। क्योंकि इससे आपको फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article