हेल्थ

हार्ट अटैक से बचाव के लिए जरूरी हैं लाइफस्टाइल के ये बदलाव, टल जाएगा जान के जोखिम का खतरा

Heart Attack Prevention Tips : आज युवाओं में हार्ट अटैक के मामले काफी ज्यादा देखे जा रहे हैं। जिससे आपकी जान का खतरा हो जाता है। वहीं ज्यादातर मामलों में यदि समय रहते इलाज न मिले तो रोगी की जान भी चली जाती है। आज हम आपको हार्ट अटैक से बचाव के कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

Image

heart attack prevention tips

Heart Attack Prevention Tips : आज भागदौड़ भरी जिंदगी में हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या लेकिन आम समस्या बन गया है। बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण युवाओं में भी हार्ट रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि कि कुछ जरूरी लाइफस्टाइल चेंज (जीवनशैली में बदलाव) को अपनाकर हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज हम आपको जीवनशैली से जुड़े ऐसे ही कुछ बदलाव के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से...

बैलेंस डाइट लें

दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है उतना ही जरूरी हेल्दी डाइट लेना भी है। जी हां खाने में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दाल और ड्राई फ्रूट जैसी चीजें आपके दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। दिल की सेहत के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खाना अच्छा माना जाता है।

रोजाना करें व्यायाम

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि जो लोग रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करते हैं, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा काफी कम होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड प्रेशर बेहतर होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। इसके लिए आपको सीढ़ियां चढ़ना, साइकिलिंग और तैराकी जैसे व्यायाम करने चाहिए।

तनाव से दूरी

तनाव हार्ट अटैक के सबसे मुख्य कारणों में से एक है। इससे बचाव करके आप आप खुद को हार्ट अटैक से बचा सकते हैं। इसके लिए आप रोजाना कम से कम 15 मिनट मेडिटेशन, प्राणायाम और गहरी सांसों का अभ्यास करें। इसके अलावा 7-8 घंटे की नींद भी आपके तनाव के स्तर को कम करने में कारगर साबित होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article