हेल्थ

Weight Loss: अजवाइन में क्या मिलाकर पीना चाहिए, वेट लॉस में काम आएगा ये नुस्खा

Weight Loss: मोटापे से जूझ रहे लोगों को अजवाइन का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आप वजन कम करने के लिए अजवाइन का सेवन कैसे-कैसे कर सकते हैं।

Image

Weight Loss: वेट लॉस के लिए रामबाण है अजवाइन।

Weight Loss: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते आज ज्यादातर लोग मोटापे (Obesity) की समस्या से जूझ रहे हैं। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशों के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। आज के दौर में हर शख्स फिट (Fit) और यंग (Young) दिखना चाहता है, लेकिन कई लोगों के सामने मोटापा रास्ते रोके खड़ा है। मोटापे से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हालांकि कई लोग कुछ तरीकों को अपनाकर मोटापे की समस्या (How To Weight Loss) से मुक्त हो गए हैं। अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको एक रामबाण (Weight Loss Tips) नुस्खा बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप मोटापे से मुक्ति पा सकेंगे।

हर घर के किचन में इस्तेमाल होने वाली अजवाइन मोटापा कम करने का एक असरदार नुस्खा है। मोटापा कम करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप अजवाइन का सेवन किस प्रकार करें कि आपका मोटापा कम हो सकें।

1. मोटापा कम करने के लिए आप रात में सोने से पहले एक ग्लास पानी में दो चम्मच अजवाइन भिगाकर छोड़ दें। सुबह उठने के बाद अजवाइन के पानी को छानकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। करीब डेढ़ महीने तक आप रोज ऐसे ही अजवाइन का सेवन करें। 8-10 किलो आपका वजन कम होगा।

2. रात को सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने पर अजवाइन के पानी में तुलसी की पत्तियों को मिलाकर उबाल लीजिए। उबालने के बाद इसे छान लें और फिर खाली पेट इसका सेवन करें। कुछ दिनों बाद आपका मोटापा कम होने लगेगा।

3. जल्दी मोटापा घटाने के लिए आप 25 ग्राम अजवाइन को एक गिलास पानी में पूरी रात के लिए भिगो दें। सुबह उठने के बाद खाली पेट इस पानी का सेवन करें। लगातार 20 दिन तक आपको ऐसा ही करना है। कुछ दिनों बाद आपको फर्क नजर आने लगेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article