हेल्थ

शरीर में दिखें ये बदलाव, तो वक्त से पहले हो रही है एजिंग की शुरुआत, समझ लें अंदर से बूढ़ा हो रहा है शरीर

Jaldi Budhape Ke Lakshan: अगर शरीर में कुछ बदलाव बार-बार नजर आ रहे हैं, तो ये वक्त से पहले एजिंग की निशानी हो सकते हैं। थकावट, बालों का झड़ना, स्किन ड्राई होना और बार-बार बीमार पड़ना बताता है कि शरीर अंदर से बूढ़ा हो रहा है। जानिए ऐसे 5 संकेत जो जल्दी बुढ़ापे की ओर इशारा करते हैं और समय रहते उन्हें समझकर खुद को स्वस्थ रखें।

Image

Jaldi Budhape Ke Lakshan

Jaldi Budhape Ke Lakshan: क्या आपको छोटी-छोटी चीजें जल्दी थकाने लगी हैं? या फिर बाल कम उम्र में सफेद हो रहे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपका शरीर वक्त से पहले बूढ़ा हो रहा हो। उम्र भले ही कागजों पर कुछ और हो, लेकिन शरीर अंदर ही अंदर तेजी से एजिंग का शिकार हो सकता है। अक्सर हम इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं और समझते हैं कि यह आम थकावट या मौसम का असर है। लेकिन यही समय होता है जब शरीर अलर्ट देने लगता है कि अब लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है।

जल्दी थक जाना और कमजोरी महसूस होना

अगर दिन की शुरुआत करते ही आप थकावट महसूस करते हैं या बिना मेहनत के ही शरीर कमजोर लगने लगे, तो यह शरीर में गिरती एनर्जी और मसल लॉस का संकेत है। यह वक्त से पहले एजिंग का पहला और सबसे अनदेखा संकेत हो सकता है।

बालों का तेजी से सफेद होना और झड़ना

कम उम्र में बालों का झड़ना और सफेद होना केवल तनाव या खानपान से नहीं होता। यह शरीर में मेलानिन और पोषण की कमी का भी इशारा है, जो दर्शाता है कि सेल्स समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं।

स्किन का ड्राई और ढीली होना

अगर आपकी त्वचा पहले से ज्यादा बेजान, सूखी या झुर्रियों वाली दिखने लगी है, तो ये एजिंग की शुरुआत है। शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है, जिससे स्किन की मजबूती खत्म होने लगती है।

बार-बार बीमार पड़ना

अगर आपको बार-बार सर्दी-जुकाम या किसी न किसी बीमारी की शिकायत रहती है, तो इसका मतलब है कि आपकी इम्युनिटी कमजोर हो रही है। यह भी उम्र बढ़ने की ओर इशारा करता है क्योंकि बढ़ती उम्र में शरीर की डिफेंस कैपेसिटी घटने लगती है।

नींद की कमी और चिड़चिड़ापन

अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी थके-थके महसूस करते हैं, चिड़चिड़े रहते हैं या मूड स्विंग्स बढ़ गए हैं, तो यह आपके हार्मोनल बदलाव और मानसिक थकावट का संकेत है। यह एजिंग के मानसिक असर की शुरुआत हो सकती है।

अब न करें इग्नोर

वक्त से पहले एजिंग के ये संकेत अगर लगातार नजर आ रहे हैं तो इन्हें नजरअंदाज न करें। ये बदलाव दिखा रहे हैं कि शरीर अंदर ही अंदर कमजोर हो रहा है। सही डाइट, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट से आप इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। याद रखें, बुढ़ापा टाला नहीं जा सकता लेकिन उसकी स्पीड को कम जरूर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article