Isabgol ke fayde in hindi: अक्सर हम इसबगोल को केवल कब्ज दूर करने वाली चीज़ मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह एक ऐसा प्राकृतिक सुपरफूड है जो पाचन से कहीं ज्यादा समस्याओं में काम आता है। रोजमर्रा की लाइफ में पेट फूलना, गैस, एसिडिटी, ब्लड शुगर का बढ़ना या वजन का कंट्रोल न होना - ये सब बातें लोगों को परेशान करती हैं। ऐसे में इसबगोल अपने फाइबर, जेल-फॉर्मिंग टेक्सचर और प्राकृतिक गुणों की वजह से शरीर को अंदर से सपोर्ट करता है। आज हम आपको बताएंगे क्यों इसबगोल को हेल्थ के लिए सुपरफूड कहा जाता है और यह किन-किन परेशानियों में गजब फायदा पहुंचाता है।
कब्ज से तुरंत राहत
बता दें इसबगोल घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट में जाकर पानी सोखकर जेल जैसा रूप बना लेता है। इससे पेट साफ होना आसान हो जाता है और पुरानी से पुरानी कब्ज में भी आराम मिलता है। इसकी नियमित मात्रा आंतों की मूवमेंट को सपोर्ट करती है और खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है। यही वजह है कि इसे डॉक्टर भी नैचुरल लैक्सेटिव मानते हैं।
पेट फूलना, गैस और एसिडिटी में राहत
आज की अनियमित दिनचर्या में गैस और ब्लोटिंग बहुत आम समस्या बन चुकी है। इसबगोल पेट की भीतरी लाइनिंग को शांत करता है और एसिड को नार्मल करता है। इसकी जेल जैसी परत पेट में एक तरह से सुरक्षा कवच बनाती है, जिससे एसिडिटी कम होती है और गैस बनने की समस्या भी घटती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है
इसबगोल का फाइबर खाने के बाद शुगर के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता और शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि यह ग्लाइसेमिक स्पाइक को कम कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस करे
इसबगोल खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मददगार माना जाता है। इसका फाइबर शरीर से अनचाहे फैट को बाहर निकालने में सपोर्ट करता है, जिससे दिल पर तनाव कम होता है। रेगुलर सेवन हृदय रोगों का खतरा भी कम कर सकता है।
वजन घटाने और भूख कंट्रोल में मदद
इसबगोल पानी में फूलकर पेट में जगह भर देता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और ओवरईटिंग रोकता है। ऐसे में यह वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतरीन नैचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करता है।
शरीर की सफाई और टॉक्सिन बाहर
इसबगोल का जेल-फॉर्मिंग फाइबर न सिर्फ आंतों को साफ करता है बल्कि शरीर में जमा अनचाहे वेस्ट को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और पूरे शरीर की सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
