हेल्थ

International Yoga Day: मलाइका अरोड़ा के फिटनेस रुटीन का हिस्सा हैं ये 5 योगासन, 52 की उम्र में भी हैं गजब फिट

International Yoga Day: आज अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर जानिए 5 ऐसे खास योगासन, जो मलाइका अरोड़ा की फिटनेस को भी बनाए रखने में मदद करते हैं।

Image

मलाइका अरोड़ा का फिटनेस रुटीन इन योगासनों के बिना है अधूरा

International Yoga Day: 52 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और एनर्जी देखकर कई लोग हैरान रह जाते हैं। उनकी फिट बॉडी और एक्टिव लाइफस्टाइल के पीछे सिर्फ जिम ही नहीं, बल्कि योग और प्राणायाम का भी बड़ा योगदान है। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका मानना है कि योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं, बल्कि मन को शांत और तनावमुक्त रखने का भी आसान उपाय है। अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आइए जानते हैं उन 5 प्राणायाम तकनीकों के बारे में, जो मलाइका की डेली फिटनेस रुटीन का हिस्सा हैं।

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम में तेजी से सांस अंदर ली और बाहर छोड़ी जाती है। इसे करने से शरीर में ताजगी महसूस हो सकती है और दिनभर काम करने की ऊर्जा मिल सकती है। जो लोग अक्सर थकान महसूस करते हैं, उनके लिए यह अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।

कपालभाति

कपालभाति में सांस को ताकत के साथ बाहर छोड़ा जाता है। यह शरीर को एक्टिव महसूस कराने में मदद कर सकता है। कई लोग इसे सुबह के समय करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे दिनभर फ्रेशनेस बनी रह सकती है। मलाइका भी इसे अपनी फिटनेस रुटीन का अहम हिस्सा मानती हैं।

अनुलोम-विलोम

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम बात है। ऐसे में अनुलोम-विलोम काफी लोकप्रिय प्राणायाम है। इसमें एक नाक से सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ी जाती है। यह मन को शांत रखने और खुद को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकता है।

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रामरी प्राणायाम करते समय मधुमक्खी जैसी गूंज वाली आवाज निकाली जाती है। यह अभ्यास दिमाग को शांत करने और तनाव कम करने में मददगार माना जाता है। अगर दिनभर की भागदौड़ के बाद मन बेचैन रहता है, तो यह प्राणायाम अच्छा विकल्प हो सकता है।

उद्गीत प्राणायाम

उद्गीत प्राणायाम में लंबी सांस छोड़ते हुए 'ओम' का उच्चारण किया जाता है। यह मन को स्थिर रखने और ध्यान लगाने में मदद कर सकता है। नियमित अभ्यास से मानसिक शांति महसूस हो सकती है।

फिट रहने का आसान मंत्र

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस इस बात का उदाहरण है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। अगर नियमित रूप से योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए, तो शरीर और मन दोनों को फायदा मिल सकता है। हालांकि, किसी भी नए योग अभ्यास को शुरू करने से पहले सही तरीका सीखना जरूरी है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article