हेल्थ

घुटनों और जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है हल्दी, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 05:32 PM IST

Turmeric for Joint Pain : जोड़ों और घुटनों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द से आराम मिलेगा। इसके अलावा हल्दी के प्रयोग से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं जोड़ों और घुटनों में दर्द से राहत पाने के लिए कैसे करें हल्दी का प्रयोग?

Image

जोड़ों में दर्द के लिए कैसे इस्तेमाल करें हल्दी

KEY HIGHLIGHTS
  • जोड़ों में दर्द से राहत दिलाए हल्दी का दूध
  • हल्दी की चाय पीने से घुटनों का दर्द होगा कम
  • हल्दी का लेप जोड़ों की सूजन और दर्द करे कम


Turmeric for Joint Pain : घुटनों और जोड़ों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए हल्दी काफी गुणकारी हो सकता है। हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन, दर्द इत्यादि को दूर कर सकता है। अगर आपको सर्दियों में जोड़ों में दर्द की परेशानी काफी ज्यादा रहती है तो इस स्थिति में आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। आज इस लेख में हम जोड़ों और घुटनों में दर्द के लिए हल्दी का इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं घुटनों और जोड़ों में दर्द के लिए कैसे करें हल्दी का प्रयोग?

घुटनों में दर्द के लिए कैसे करें हल्दी का इस्तेमाल?

जोड़ों और घुटनों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

हल्दी वाली चाय

घुटनों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके लिए 1 कप पानी उबालें। इसमें कच्ची हल्दी, 1 से 2 काली मिर्च और लौंग डालकर इसे अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर पी लें। इससे घुटनों में दर्द और सूजन कम होगी।

हल्दी वाला दूध

घुटनों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध में 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर लें। अब इस दूध का सेवन करें। इससे जोड़ों और घुटनों के दर्द से आराम मिलेगा।

हल्दी का लेप

जोड़ों और घुटनों के दर्द से आराम पाने के लिए आप हल्दी के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लेप दर्द और सूजन से आराम दिला सकता है। इसके लिए 1 हल्दी को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें थोड़ा सा सरसों तेल मिक्स करके इसे दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद एक सूती कपड़े से बांध लें। करीब 2 से 3 घंटे बाद पट्टी खोल लें।

जोड़ों और घुटनों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप हल्दी का इन तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article