हेल्थ

Spices for Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण हैं ये किचन में रखे मसाले, आज से डाइट में करें शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 09:04 AM IST

Spices for Cholesterol: शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है। किचन में कई ऐसे हेल्दी मसालें हैं, जो आपके हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले हेल्दी मसालों के बारे में-

Image

खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे ये मसाले

KEY HIGHLIGHTS
  • दालचीनी से कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल करें हल्दी
  • मेथी के दानों से खराब कोलेस्ट्रॉल होगा कम

Spices for Cholesterol : शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। दरअसल, खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना बहुत ही जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे हेल्दी मसालों के बारे में बताएंगे, जिससे कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में-

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए इन मसालों का करें प्रयोग

शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप किचन में रखे कई तरह के मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी मसालों के बारे में-

हल्दी का करें इस्तेमाल

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिमों को कम किया जा सकता है। इसका सेवन आप खाने से लेकर दूध में मिक्स करके भी कर सकते हैं।

दालचीनी कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

हार्ट मरीजों के लिए दालचीनी काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह काफी बेहतरीन मसालों में से एक है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो दालचीनी के पानी का सेवन करें। इसके लिए 1 कप पानी में 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबाल लें। इसके बाद इसका सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा।

मेथी के दानें बैड कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मेथी के दानों का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण लिवर में बैड कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को धीमा कर देते हैं। इसका सेवन करने के लिए आप मेथी के दानों को पानी में उबालकर पिएं। इससे लाभ होगा।

इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए धनिया के बीज, लौंग, सौंफ इत्यादि मसालों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article