Eye problem: आंखें शरीर का एक बेहद अहम हिस्सा होती हैं, अगर आंखों की रोशनी कम होने लगे या फिर आंखें दुखने लगे, तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जो लोग कई घंटों तक लगातार लैपटॉप-कम्प्यूटर पर काम करते हैं, उनके लिए आंखों का दुखना और रोशनी का काम होना स्वाभाविक है। ऐसे में आप 20-20 का फॉर्मूला और कुछ आसान से उपाय अपना सकते हैं। दरअसल, लगातार पढ़ाई करने से या फिर लैपटॉप पर काम करने से तनाव व सिरदर्द होने लगता है, जिसे कन्वर्जेंस इंसफीसिएंसी कहते हैं। ऐसे में आंखें दुखने लगती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं, जो इस प्रकार है-
फुल फेस मसाज
इस तरीके से आंखों को बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसके लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें। अब उसमें एक तौलिए को भिगोएं और निचोड़कर आंखों पर रखें और पूरे चेहरे को अच्छे से साफ करें, इससे आपको बहुत राहत महसूस होगी।
पामिंग
आंखों के दर्द से निजात पाने के लिए पामिंग भी एक अच्छा तरीका है। इसके लिए कुर्सी पर बैठ जाएं, फिर दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म करें, फिर इन्हें दोनों आंखों पर रखें। इसके बाद एक गहरी सांस लें, फिर धीरे-धीरे हाथों को आंखों से हटाएं। ऐसा दिन में तीन बार करें।
20-20 का फॉर्मूला
कम्प्यूटर स्क्रीन पर काम करते हुए ध्यान रखें कि आपके और स्क्रीन के बीच 20 इंच की दूरी हो। इसके बाद काम करने के 20 मिनट बाद 20 फीट की दूरी पर रखी चीजों को 20 सेकेंड तक अच्छे से देखें। इससे आपकी आंखों को काफी आराम मिलेगा। इससे तनाव, सिरदर्द में भी लाभ होता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
