लाइफस्टाइल

सर्दियों में जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से हैं परेशान, लहसुन और सरसों के तेल से रोजाना करें मसाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 10:14 PM IST

Mustard Oil and Garlic Massage: लहसुन और सरसों तेल से बॉडी मसाज करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में इससे आपके शरीर को गर्माहट मिलती है जो जोड़ों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार फायदों के बारे में

Image

सर्दियों में यूज करें ये तेल

KEY HIGHLIGHTS
  • लहसुन और सरसों तेल से मालिश करने से शरीर को मिलती है गर्माहट
  • सर्दियों में तेल से मालिश करने से जोड़ों के दर्द से मिलेगा आराम
  • मांसपेशियों की मजबूती बढ़ाता है लहसुन और सरसों तेल

Mustard Oil and Garlic Massage: सर्दियों में कई लोगों को मांसपेशियों और जोड़ों में काफी ज्यादा दर्द होता है। इसका कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही न होना हो सकता है। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए मसाज काफी प्रभावी होती है। खासतौर पर अगर आप गर्म तेल से बॉडी मसाज करते हैं तो ठंड के दिनों में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। शरीर की मालिश के लिए आप सरसों और लहसुन तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। इसके अलावा इससे काफी लाभ होते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में लहसुन और सरसों तेल से मालिश करने से क्या फायदे होते हैं?

मांसपेशियों और हड्डियों की बढ़ाए मजबूती

सर्दियों में नियमित रूप से लहसुन और सरसों तेल से मालिश करने से मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती को बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, इस तेल से मालिश करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती को बढ़ाता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना इस तेल से मालिश करते हैं तो आपको हड्डियों और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है।

शरीर को मिलती है गर्माहट

लहसुन और सरसों तेल से मालिश करने से आपको गर्माहट मिल सकती है। ऐसे में सर्दी के सीजन में आप इस तेल से अपने शरीर की मालिश करें। दरअसल, यह दोनों ही गर्म होती है जो ठंड से बचाव करने में असरदार है।

दर्द से आराम

अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए लहसुन और सरसों का तेल काफी प्रभावी हो सकता है। अगर आपको सर्दियों में चलने-फिरने या फिर खड़े होने में परेशानी हो रही है तो इस तेल से नियमित रूप से अपने शरीर की मालिश करें। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा। साथ ही यह शरीर की सूजन भी कम कर सकता है।

ऐसे बनाएं ये चमत्कारी तेल

लहसुन और सरसों तेल से मालिश करने के लिए 1 कटोरी में सरसों का तेल लें। अब इसमें लहसुन की कुछ कलियों को डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद तेल को कुछ समय के लिए ठंडा होने दें। जब तेल हल्का गर्म रहे तो इस तेल से अपने बॉडी की मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article