आज की तेजी से बदली लाइफस्टाइल, खानपान और कम होती शारीरिक गतिविधियों के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो रही हैं। इन्हीं में से एक समस्या है शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ जाना। यूरिक एसिड एक प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ है जो शरीर में प्यूरीन नाम के तत्व के टूटने से बनता है। यूरिक एसिड आमतौर पर यूरिन के जरिए बाहर निकाल दिया जाता है, लेकिन जब यह ज्यादा बनने लगे तो समस्या पैदा कर देता है। यूरिक एसिड आगे चलकर खून में जमा होकर गठिया, जोड़ों में सूजन और तेज दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय...
नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है जो शरीर में क्षारीय प्रभाव (alkaline effect) डालता है। यह हमारे लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और किडनी के कार्य को दुरुस्त करता है। जिससे यूरिक एसिड आसानी से शरीर से बाहर निकल जाता है। बेहतर फायदे के लिए आप रोज सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़कर पिएं। इससे न केवल यूरिक एसिड नियंत्रित रहता है, बल्कि ये आपकी वेट लॉस में भी मदद करता है।
सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर के पीएच लेवल संतुलित रहता है ये आपके यूरिक एसिड लेवल को भी कम करता है। आप रोजाना 1 गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि इसे खाली पेट पीना आपको एसिडिटी की समस्या कर सकता है।
अजवाइन और जीरा दोनों ही पाचन में सुधार करते हैं और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पाचन अच्छा होने से शरीर यूरिक एसिड भी कम होता है, क्योंकि इससे प्यूरीन सही ढंग से प्रोसेस हो जाता है। इसे आप 1-1 चम्मच अजवाइन और जीरा को 2 कप पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर ठंडा करें और दिन में 2 बार इसका सेवन करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।