हेल्थ

UTI During Pregnancy: गर्भावस्था में आपकी लापरवाही से बढ़ सकता है यूटीआई का खतरा, इन आदतों से बनाएं दूरियां

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 12:18 AM IST

UTI During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में यूटीआई होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। गर्भावस्था में यूटीआई होने के खतरों को कम करने के लिए महिलाओं को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में-

Image

प्रेग्नेंसी में यूटीआई के खतरों को कैसे करें कम?

KEY HIGHLIGHTS
  • अंडरगार्मेंट्स को साफ रखना है जरूरी
  • यूटीआई से बचने के लिए पब्लिक टॉयलेट का न करें इस्तेमाल
  • पेशाब रोकने से बढ़ती है यूटीआई होने की संभावना

UTI During Pregnancy: गर्भावस्था में महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान जरा सी भी लापरवाही आपके लिए काफी घातक हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था में अपना खास ध्यान रखें। प्रेग्नेंसी में महिलाओं की इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर होती है। ऐसे में उन्हें कई तरह की संक्रमण से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा रहता है। कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी में यूटीआई की समस्या होने का खतरा रहता है। यह एक ऐसी परेशानी है, जिसमें मूत्रमार्ग में इंफेक्‍शन फैलने लगता है। इस स्थिति से प्रभावित महिलाओं को कई तरह की परेशानी होती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी में यूटीआई से बचने के लिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं गर्भावस्था में यूटीआई के खतरे से कैसे बचें?

प्रेग्नेंसी में यूटीआई के खतरे से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

अंडरगार्मेंट्स को साफ रखना है जरूरी

प्रेग्नेंसी में अगर आप यूटीआई के खतरे से बचना चाहते हैं तो अपने अंडरआर्म्स की साफ-सफाई अच्छे से करें। कई महिलाएं अपने पैंटी की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देती हैं, जिसकी वजह से यूटीआई होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही हर एक सीजन में कॉटन की पैंटी पहनें। वहीं, पैंटी को धोने के लिए कठोर साबुन का इस्तेमाल न करें। इस तरह के साबुन में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो यूटीआई के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

गलती से भी न रोकें पेशाब

गर्भावस्था में अगर आप यूटीआई के खतरों को कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि पेशाब क्लियर होना चाहिए। कभी भी गलती से भी यूरिन के प्रवाह को न रोकें। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे यूटीआई होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। साथ ही कई संक्रमण से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

साफ-सफाई न रखना

गर्भावस्था में हेल्दी खानपान के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप अपने आसपास की सफाई को अच्छे से नहीं रखती हैं, तो इससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में यूटीआई होने की संभावना भी अधिक रहती है।

पब्लिक टॉयलेट का न करें इस्तेमाल

प्रेग्नेंसी में पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल से बचें। पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप गर्भवती हैं, तो सावर्जनिक शौचायल का प्रयोग करने से बचें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article