हेल्थ

Kiwi For Winter: सर्दी जुकाम की परेशानियों के लिए रामबाण है कीवी, रोजाना सर्दियों में करें सेवन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 11:26 PM IST

Kiwi For Winter: सर्दियों में होने वाली परेशानियों को कम करने में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसकी मदद से आप जोड़ों में दर्द, सूजन, खांसी, जुकाम को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह कई परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में कीवी खाने से सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं?

Image

सर्दी में कीवी खाने के फायदे क्या हैं

KEY HIGHLIGHTS
  • जोड़ों में दर्द कम करे कीवी
  • कीवी से इम्युनिटी होगी बूस्ट
  • कीवी खाने से ब्लड प्रेशर हो सकता है कंट्रोल

Kiwi For Winter: कीवी विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी इम्यून पावर को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। सर्दियों में अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करने की सलाह देते हैं, जिससे आप सर्दियों में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकें। ऐसे में कीवी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके सेवन से आप सर्दी जुकाम जैसी परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपकी कई परेशानियों को कम कर सकता है। आज हम इस लेख में सर्दियों में कीवी खाने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सर्दियों में कीवी खाने से सेहत को क्या लाभ होते हैं?

सर्दियों में कीवी खाने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके अलावा यह कई अन्य परेशानियों को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

सर्दी में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में कीवी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही कीवी का रोजाना सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है, दिल को हेल्दी रखने में आपकी मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी करता है बूस्ट

सर्दियों में कीवी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में रोजाना कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे खांसी-जुकाम की परेशानी दूर हो सकती है। इसके अलावा यह बुखार और इंफेक्शन से लड़ने में भी आपकी मदद कर सकता है।

अस्थमा की समस्याएं करे कम

अस्थमा मरीजों को सर्दियों में काफी समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं को कम करने के लिए कीवी फायदेमंद हो सकता है। कीवी में कई पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट इत्यादि होते हैं, जो अस्थमा की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती हैं। ऐसे में आप कीवी का सेवन सर्दियों में कर सकते हैं।

सूजन करे कम

कीवी का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण सूजन को कम कर सकते हैं। सर्दियों में ठंड की वजह से होने वाली समस्या जैसे जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा इत्यादि को कम करने में यह आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना कीवी का सेवन करते हैं, तो यह आपको अर्थराइटिस की समस्या से आराम दिलाने में मदद कर सकता है।

(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article