हेल्थ

Holi 2024: चढ़ गया है भांग का नशा, तो उतारने के लिए अपना लें ये आसान टिप्स, होली नहीं होगी बदरंग

Holi 2024: भांग का नसा बहुत खतरनाक नशा माना जाता है। इसमें इंसान का नर्व्स सिस्टम काम करना बंद कर देता है जिसकी वजह से इंसान खुद पर से कंट्रोल खोने लगता है।

Image

Bhang ka nasha utarne ke tips

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाई जाएगी। होली के दिन लोग रंग खेलने के साथ साथ कई जगहों पर भांग को ठंडई के साथ पीते हैं या फिर इसे खाते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में भांग का सेवन करने से भयंकर नशा चढ़ जाता है। भांग का नसा बहुत खतरनाक नशा माना जाता है। इसमें इंसान का नर्व्स सिस्टम काम करना बंद कर देता है जिसकी वजह से इंसान खुद पर से कंट्रोल खोने लगता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचना चाहिए लेकिन होली पर लोग भांग का सेवन कर ली लेते हैं। क्योंकि भांग के बिना होली अधूरी सी लगती है। अगर होली पर आप भांग का नशा करना चाहते हैं तो इसे उतारने का तरीका भी जान लीजिए।

भांग का नशा उतारने के आसान टिप्स

घी

भांग का नशा उतारने में देसी घी बेहद कारगर साबित होता है। अगर किसी को भांग का नशा चढ़ गया है तो उसे घी पिला दें। इससे उल्टी शुरू हो जाएगी और नशा उतर जाएगा।

अदरक

भांग का नशा उतारने के लिए आप अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अदरक के टुकड़े को मुंह में रखें। इसके अलावा आप अदरक के रस को भी मुंह में रख सकते हैं। इससे नशा उतर जाएगा।

खट्टी चीजें

भांग का नशा उतारने के लिए आप खट्टी चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी, नींबू का रस पीने से भी नशा जल्दी उतर जाता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article