Homemade Weight Loss Drinks : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। लगातार बढ़ते मोटापे पर आज स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने भी चिंता जताई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपनी डाइट से तेल को कम करना चाहिए, जिससे मोटापा को कंट्रोल किया जा सके। इसके बाद भी यदि आपका वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आज हम आपको तीन ऐसी चीजें बताएंगे जिन्हें पानी में घोलकर आप वेट लॉस ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।
गर्म पानी और नींबू
गर्म पानी और नींबू का संयोजन वजन घटाने के घरेलू नुस्खों में सबसे लोकप्रिय है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके आपकी फैट लॉस प्रोसेस को भी तेज करता है। इससे आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
जीरा चाय
जीरा न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ये आपकी वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा मिक्स करके आधा रह जाने तक उबालें। इस तरह आपकी जीरा चाय तैयार है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये चाय आपकी वेट लॉस प्रोसेस को काफी तेज कर सकती है।
दालचीनी चाय
वेट लॉस के लिए दालचीनी और पानी के साथ मिलकर तैयार हुई चाय काफी असरदार साबित होती है। दालचीनी में मौजूद सिनामाल्डिहाइड (Cinnamaldehyde) और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जिससे बॉडी की फैट स्टोर करने की क्षमता कम हो जाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
